मंत्री कपिल देव ने किया निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण

परिक्रमा मार्ग पर रेलवे द्वारा चौधरी चरण सिंह चौक से श्रीराम कॉलेज तक बनवाया जा रहा है अंडरपास

मुजफ्फरनगर। शहर के परिक्रमा मार्ग पर चौधरी चरण सिंह चौक से श्री राम कॉलेज तक निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का अधिकारियों एवं स्थानीय व्यक्तियों के साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित रेलवे के अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनसुविधा से जुड़े इस महत्वपूर्ण परियोजना को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए तीव्र गति एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को यातायात में होने वाली असुविधाओं से शीघ्र निजात मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  RDF ईंधन को लेकर जांच, मुजफ्फरनगर की 19 पेपर मिलों पर नजर

रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सरकुलर रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक से श्री राम कॉलेज तक निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुपालन तथा निर्धारित समयसीमा की स्थिति का गहन एवं सूक्ष्म परीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित रेलवे एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्य की अद्यतन जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  9 जून को मनाया जायेगा श्री पंचमुखी बालाजी सेवा संघ का 11वां वार्षिक उत्सव

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसुविधा से सीधे जुड़े इस महत्वपूर्ण परियोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब कदापि स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण कर आमजन को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके।

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा आमजन, विशेषकर स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मंत्री कपिल देव ने कहा कि यह अंडरपास क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने एवं आवागमन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने पुनः दोहराया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में सभी विकास परियोजनाओं की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करते हुए जनता को शीघ्र एवं दीर्घकालिक लाभ प्रदान किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया
Share This Article