चरथावल में अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई, छापे में दो प्रतिष्ठान सील

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण के स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि लोगों के जीवन से सीधा खिलवाड़ भी है, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सख्त नजर आया है। चरथावल क्षेत्र में बिना पंजीकरण और बिना योग्य चिकित्सा स्टाफ के संचालित क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब्स पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। टीम को जांच के दौरान कई अनियमितताएँ मिलीं, जिसके बाद दो प्रतिष्ठानों को त्वरित प्रभाव से सील कर दिया गया।
जिले में अपंजीकृत क्लीनिकों और अस्पतालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चरथावल ब्लॉक में कार्रवाई की। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के आदेशों पर गठित जांच टीम ने ब्लॉक क्षेत्र में संचालित नेशनल पैथोलॉजी लैब और डॉ. देवेंद्र क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों पर न तो वैध पंजीकरण प्रस्तुत किया जा सका और न ही चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। टीम ने तमाम सवालों के जवाब संतोषजनक न मिलने पर दोनों संस्थानों को अवैध संचालन की श्रेणी में माना।
ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक चरथावल डॉ. सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर ही दोनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। साथ ही नियमों के तहत संचालकों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण के स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि लोगों के जीवन से सीधा खिलवाड़ भी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले में जहां भी बिना अनुमति स्वास्थ्य संस्थान पाए जाएंगे, उनके खिलाफ इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि आमजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और कानूनी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: कांवड़ पटरी पर 2 मौतें

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »