मुजफ्फरनगर-किसान से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते भ्रष्ट लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

गिरफ्तार लेखपाल राजन कुमार को मुथरा गांव का हल्का आवंटित है। मूल रूप से वह अंकित विहार का निवासी है और रामपुरी में एक कैम्प कार्यालय चला रहा था।

मुजफ्फरनगर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को मुजफ्फरनगर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने एक किसान से जमीन की पैमाइश के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले लेखपाल को उसके ही कैम्प कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सहारनपुर एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को मुजफ्फरनगर में चकबंदी लेखपाल राजन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी लेखपाल किसान नरेंद्र कुमार से उसकी भूमि की पैमाइश और चकबंदी की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। टीम के अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार लेखपाल राजन कुमार को चरथावल क्षेत्र के मुथरा गांव का हल्का आवंटित है। मूल रूप से वह अंकित विहार का निवासी है और अपने कार्यों के संचालन के लिए मोहल्ला रामपुरी में एक कैम्प कार्यालय चला रहा था।
शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार, जो सरधना क्षेत्र के रहने वाले किसान हैं, ने बताया कि उनकी मुथरा गांव में लगभग तीस बीघा जमीन है। उन्होंने जमीन की पैमाइश और चकबंदी कराने के लिए आवेदन किया था, लेकिन लेखपाल द्वारा जानबूझकर पैमाइश में देरी की जा रहा था। किसान का आरोप है कि जब उसने पैमाइश करने का आग्रह किया तो लेखपाल ने उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली। निरंतर परेशान होने और मजबूरी में किसान ने एंटी करप्शन विभाग से संपर्क किया। शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने योजना बनाकर बुधवार को लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाया। तय समय पर किसान को रामपुरी स्थित कैम्प कार्यालय बुलाया गया, जहां जैसे ही लेखपाल राजन कुमार ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, एंटी करप्शन टीम ने दबिश देकर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टीम ने रिश्वत की बरामद रकम को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं किसानों ने एंटी करप्शन टीम की तत्परता की सराहना की है और उम्मीद जताई कि ऐसी कार्रवाइयों से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में बड़ी सफलताः 21 किलो गांजा समेत तीन तस्कर पकड़े

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  चैकिंग करती पुलिस पर बदमाशों ने दागी गोली, लूटेरा कार्तिक गोली लगने से घायलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  चैकिंग करती पुलिस पर बदमाशों ने दागी गोली, लूटेरा कार्तिक गोली लगने से घायलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »