मुजफ्फरनगर-मासूम बेटे के साथ ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी महिला

पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि उसे और उसके बच्चों को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए और ससुराल पक्ष के दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए

मुजफ्फरनगर। जनपद के ग्राम जड़ौदा निवासी एक विवाहिता ने घरेलू हिंसा और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर अपने बच्चों के साथ ससुराल के बाहर धरना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

पीड़िता की शादी ग्राम सुजड़ू में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। महिला का कहना है कि वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है, इसी कारण ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार ताने देते रहे और अपमानित करते रहे। आरोप है कि आए दिन मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था, जिससे परेशान होकर वह आज सुबह अपने बच्चों के साथ ससुराल के मकान के गेट के सामने बैठने को मजबूर हो गई। महिला का यह भी कहना है कि उसने कई बार अपनी पीड़ा परिवार और समाज के लोगों के सामने रखी, लेकिन हर बार उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला। जब कहीं से कोई मदद नहीं मिली और उत्पीड़न बढ़ता गया, तो उसने खुले तौर पर न्याय की गुहार लगाने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें:  अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने को तैयार मातृशक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि उसे और उसके बच्चों को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए और ससुराल पक्ष के दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके और भविष्य में किसी अन्य महिला को इस तरह की पीड़ा न सहनी पड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कड़े दावों के बीच यह घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। अब निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि वह इस मामले को कितनी गंभीरता से लेकर पीड़िता को न्याय दिलाता है।

इसे भी पढ़ें:  बरनाला स्टील पर छापाः दो एकाउंटेंट भी साथ ले गई सीजीएसटी की टीम

Also Read This

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  जयंत का मिशन लेकर गांव-घर तक पहुंचेगी टीम आरएलडीः अमरीश त्यागी

Read More »