MUZAFFARNAGAR-293 कुन्तल खाद्यान्न गबन करने में कोटेदार पर एफआईआर

मुजफ्फरनगर। गरीबों को दो जून की रोटी मुहैया कराने के लिए कोरोना काल से शुरू हुई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में भले ही सरकार अभी तक भी परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशील बनी हो, लेकिन कोटेदार गरीबों के मंुह का निवाला छीनने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में सामने आया है। यहां एक कोटेदार ने पहले तो दो माह का खाद्यान्न राशन कार्डधारक परिवारों को वितरित करने के बजाये उसके बाजार में बेचकर अनुचित आर्थिक लाभ कमाया और इस पर साहस यह कि इसके बाद खुद ही अपना कोटा लाइसेंस सरेंडर करने के लिए पूर्ति विभाग जाकर आवेदन कर दिया। डीएसओ ने जांच कराई तो इस कोटेदार की पोल खुली और जांच में सामने आया कि कोटेदार ने 293 कुन्तल से ज्यादा खाद्यान्न का गबन किया है। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने डीएम के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी है।

जिला पूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक अभिव्यक्त कुमार राणा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर सरकारी खाद्यान्न का गबन करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि शहर के मौहल्ला नवाबगंज में अनुज चौहान को विभाग के द्वारा उचित दर विक्रेता के रूप में खाद्यान्न वितरण करने के लिए लाइसेंस निर्गत किया गया था। बताया कि 17 मई 2024 को अनुज चौहान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नगर अमित कुमार यादव और पूर्ति निरीक्षक नगरीय क्षेत्र अभिव्यक्त कुमार राणा के समक्ष उपस्थित हुआ और प्रार्थना पत्र दिया कि वह अब आवंटित उचित दर दुकान चलाने का इच्छुक नहीं है और ई पॉश मशीन तथा इलेक्ट्रानिक तुला ;कांटाद्ध विभाग को वापस करना चाहता है। उसने यह भी बताया कि उसके द्वारा माह मई में खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया है और उसकी दुकान में खाद्यान्न अवशेष नहीं है। अनुज के प्रार्थना पत्र पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अमित ने पूर्ति निरीक्षक श्री राणा को जांच के लिए निर्देशित किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घमासानः किसान यूनियन के खिलाफ सड़क पर उतरे आरडीएफ सप्लायर

17 मई को ही पूर्ति निरीक्षक नगरीय क्षेत्र श्री राणा ने दोपहर के समय अनुज की दुकान का भौतिक सत्यापन किया। वहां पर भौतिक रूप से कोई भी खाद्यान्न उपलब्ध नहीं पाया गया। इसके बाद कोटेदार अनुज के द्वारा उपलब्ध कराये गये चालानों से स्टॉक की गणना की गई। इसमें बड़े गबन का खुलासा हुआ। पूर्ति निरीक्षक अभिव्यक्त कुमार राणा ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 का करीब 293 कुन्तल खाद्यान्न अनुज की दुकान में स्टॉक के रूप में उपलब्ध होना चाहिए था, लेकिन मौके पर कुछ भी नहीं मिला। इसमें अन्त्योदय अन्न योजना और पात्र गृहस्थी योजना के अन्तर्गत गेहूं, चावल और चीनी खाद्यान्न के रूप में स्टॉक में नहीं मिली। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच में अनुज के स्टॉक में एनएफएसए योजना का 117.28 कुन्तल गेहूं, 175.72 कुन्तल चावल तथा अन्त्योदय अन्न योजना में 0.09 कुन्तल चीनी नहीं मिली, जबकि इतना खाद्यान्न होना चाहिए था। भौतिक सत्यापन में खाद्यान्न की मात्रा शून्य मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने अनुज चौहान को कुल 293 कुन्तल खाद्यान्न, जिसमें 09 किलो ग्राम चीनी भी शामिल है, का नफा प्राप्त करने के लिए नाजायज तरीके से दुरूपयोग करने का दोषी मानते हुए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को रिपोर्ट भेजी, डीएम के आदेश पर उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इंस्पेक्टर महावीर चौहान ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद टीम को आरोपी की तलाश में लगा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-डिवाईडर से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत

कोटेदार का लाइसेंस हुआ सस्पेंड, 693 राशन कार्ड अटैच

मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि अपना लाइसेंस सरेंडर करने के लिए आवेदन करने वाले कोटेदार अनुज ने बड़े पैमाने पर खाद्यान्न का गबन कर अनुचित ढंग से आर्थिक लाभ अर्जित किया है। जांच में इसका खुलासा होने पर कानूनी कार्यवाही की गई, इसके साथ ही विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ आवास के रेनोवेशन में हो रहा था खेल

डीएसओ राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि कोटेदार अनुज का कृत्य गंभीर है। शहर नवाबगंज का मौहल्ला सरकारी राशन बेचने के इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। उसने कई माह तक खाद्यान्न वितरण नहीं किया। जांच के बाद डीएम के आदेश पर उसका लाइसेंस निलम्बित करने के साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अनुज की दुकान पर लगाये गये 693 राशन कार्डों को शहर के मौहल्ला आबकारी में ओमप्रकाश डीलर से अटैच कर दिया गया है। वहीं से लोगों को आगामी माह का खाद्यान्न वितरित किया जायेगा। इसके साथ ही अनुज को आवंटित ई पॉश मशीन और इलेक्ट्रिानिक कांटा रामलीला टिल्ला के उचित दर विक्रेता सुन्दर सिंह को हस्तगत करा दिया गया है। 

Also Read This

कांवड़ पटरी मार्ग पर कूड़े के ढेर से लोगों में रोष ईओ को सौंपा ज्ञापन

खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग स्थित बालाजीपुरम क्षेत्र में कूड़े-कचरे के ढेर और बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजीव कुमार से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मोहल्ला बालाजीपुरम में गौशाला रोड के निकट लंबे समय से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। साथ ही बरसात के दौरान गौशाला रोड जलमग्न हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।

Read More »

देवबंद में पुलिस मुठभेड़ का दावा, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली; तमंचा और बाइक बरामद

सहारनपुर के देवबंद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर अहसान को घायलावस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई।

Read More »

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति

देहरादून। हरिद्वार नगर निगम के चर्चित भूमि खरीद प्रकरण में धामी सरकार ने अब तक की सबसे सख्त प्रशासनिक कार्रवाई में से एक कदम उठाया है। विजिलेंस जांच में भूमि खरीद-बिक्री के दौरान अनियमितताओं, कथित साजिश और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर प्रथम दृष्टया तथ्य मिलने के बाद सरकार ने अधिकारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दे दी है।   इस मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त और IAS अधिकारी वरुण चौधरी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ

Read More »

पति की मौत के बाद बच्चे को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद, महिला ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

सहारनपुर। पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच बच्चे को लेकर विवाद सामने आया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया है।   प्रार्थना पत्र के आधार पर निधि ने बताया कि उसकी ससुराल थाना बेहट क्षेत्र के गांव रूहालका में है। कुछ दिन पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बात-बात पर कहासुनी होने लगी। इसे भी पढ़ें:  BHU में देर रात बवाल: छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड में भिड़ंत, पत्थरबाजी से कैंपस

Read More »

रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण और पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने विधायक से लगाई गुहार

सहारनपुर। रजिस्ट्रार कार्यालय के प्रस्तावित स्थानांतरण और रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस किए जाने के मामले में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन तहसील सदर सहारनपुर ने सिटी विधायक को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।   एसोसिएशन की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि दस्तावेज लेखक लंबे समय से कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैठकर दस्तावेज लेखन का कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व में जब रजिस्ट्री कार्यालय को दीवानी न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट कंपाउंड में स्थानांतरित किया गया था, उस समय भी दस्तावेज लेखकों ने संघर्ष किया था। बाद में प्रशासन की ओर से उन्हें बैठने की जगह उपलब्ध कराई गई थी। इसे

Read More »

श्रुतपंचमी पर खतौली में निकली जिनवाणी मां की भव्य पालकी यात्रा

खतौली। श्रुतपंचमी के अवसर पर श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पिसनोपाड़ा में चल रहे विधान का भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। इस मौके पर नगर में जिनवाणी मां की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जनपद मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी देशभूषण कमल किशोर कंडारकर ने झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक और प्रक्षाल किया गया। शांति धारा शशांक जैन और गौरव जैन द्वारा की गई। विधानाचार्य हिमालय शास्त्री जी ने श्रुतपंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन धर्म में यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार इसी दिन पहली बार जिनवाणी लिपिबद्ध हुई थी। आचार्य

Read More »