पति-देवर विवाहिता को दे रहे बहन के फोटो वायरल करने की धमकी

सात माह पहले हुई थी शादी, मुकदमेबाजी की रंजिश में होलिका दहन के दिन बाजार में दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और देवर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि मुकदमेबाजी के विवाद को लेकर आरोपियों ने सरेबाजार गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और उसकी बहन के आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर वायरल करने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम गढ़ी बहादुरपुर निवासी मधुर पुत्री इन्द्रपाल सिंह ने थाना शाहपुर में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 दिसंबर 2018 को रोहित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम कुरड़ी, थाना छपरोली जिला बागपत के साथ हुई थी। विवाहिता के अनुसार शादी के बाद उसके साथ मारपीट की घटनाएं हुईं, जिसके चलते मामला मुजफ्फरनगर कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मुकदमेबाजी के कारण पति रोहित, देवर मोहित और ससुर यशपाल उससे रंजिश रखने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि होलिका दहन के दिन 2 मार्च 2026 को शाम करीब सात बजे कस्बा शाहपुर स्थित सीमा जूस कॉर्नर के पास रोहित और मोहित ने उसे रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने उसकी बहन के फोटो वायरल करने की भी धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  एसपी एन.पी. सिंह ने देर रात थानाभवन में किया पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा और थाने का आकस्मिक निरीक्षण

विवाहिता का कहना है कि 5 मार्च 2026 को रोहित और मोहित ने एक व्हाट्सएप नंबर से उसकी बहन के आपत्तिजनक फोटो भेज दिए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो उसे जान से मार दिया जाएगा और उसकी बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, तीन की मौत, 31 घायल
Share This Article