मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसाः फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन की मौत

सिसौना कट के पास अनियंत्रित हुई कार रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी, दो युवक गंभीर, एक को हायर सेंटर रेफर

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर के मोड़ पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

रविवार को करीब तीन बजे पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिसौना कट के पास स्थित फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार मोड़ पर संतुलन खो बैठी और साइड रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही छपार थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी सदर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत हो रही ललित मोहन की क्रांतिसेना

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से एक युवक की हालत अत्यंत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी लोग हरियाणा से क्रेटा कार में सवार होकर आ रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि दो का इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  TIME BOMB-कोतवाली पहुंचे डीआईजी, शातिर जावेद से की पूछताछ

Also Read This

हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत…. 10 लोगों की मौत, कई घायल

लखीमपुर खीरी- लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऊंच गांव भरेहटा के बीच हाईवे पर मैजिक और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गईए जबकि दो से अधिक लोग घायल हुए हैं। लखीमपुर.बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ मृतकों की शिनाख्त हो गई है। सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना

Read More »

सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप में संस्कृत भाषा व हिमाचली संस्कृति से रूबरू हुए छात्र

खतौली बुढ़ाना रोड के जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं विभिन्न प्रदेशों की परंपराओं से परिचित कराया गया।कैंप में संस्कृत भाषा के वार्तालाप, दिनचर्या एवं गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को सरल और रोचक ढंग से संस्कृत का ज्ञान दिया गया। अध्यापिका कु. शिखा द्वारा तैयार कराई गई हिमाचली नृत्य नाटिका ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को हिमाचल प्रदेश की भाषा एवं संस्कृति की जानकारी मिली।प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को संस्कृत में यातायात नियमों एवं शिष्टाचार संबंधी शब्दों का अभ्यास कराया। वहीं धर्मेंद्र मलिक ने संस्कृत

Read More »