मुजफ्फरनगर से सहारनपुर जायेंगे सीएम योगी, आ रहे पीएम मोदी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए बिहारीगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित

मुजफ्फरनगर। पडौसी जनपद सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए बिहारीगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसलिए 12 अप्रैल शाम छह बजे से 14 अप्रैल शाम चार बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर की जनसभा से ही सीधे सहारनपुर भी जा सकते हैं। इसके लिए सहारनपुर मंडल में तैयारी है और तीनों जनपदों का यातायात इस कार्यक्रम के कारण प्रभावित रहेगा। सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए रविवार की शाम से ही पाबंदी लागू कर दी गई हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद सहारनपुर के बिहारीगढ़ में प्रस्तावित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वीवीआईपी और आमजन के पहुंचने की संभावना को देखते हुए 12 अप्रैल शाम छह बजे से 14 अप्रैल शाम चार बजे तक विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। मुजफ्फरनगर के एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने इसके लिए भी एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि सहारनपुर में पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए इसमें मुजफ्फरनगर की ओर से देहरादून जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को रामपुर तिराहा और मलीरा कट से पुरकाजी, मंगलौर होते हुए रुड़की और हरिद्वार भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

वहीं देवबंद और नागल क्षेत्र से आने वाले वाहनों को कोलकी बाईपास से गागलहेड़ी और भगवानपुर होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। सहारनपुर से देहरादून जाने वाले वाहनों को गागलहेड़ी तिराहे से भगवानपुर के रास्ते रुड़की और हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा। बेहट और छुटमलपुर मार्ग के वाहनों को बड़कलां अंडरपास से भगवानपुर होते हुए आगे बढ़ाया जाएगा। यमुनानगर से देहरादून जाने वाले वाहनों को पांवटा साहिब के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं देहरादून से सहारनपुर आने वाले वाहनों को ऋषिकेश और हरिद्वार की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली और शामली की ओर से देहरादून जाने वाले वाहनों को बाबरी कट से मुजफ्फरनगर हाईवे होते हुए रुड़की-हरिद्वार मार्ग पर भेजा जाएगा। यातायात पुलिस ने अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यात्रा करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शामिल हुए 11 गांवों में अब टैक्स लगाने की तैयारी

सोमवार को शहर में चाक चौबंद सुरक्षाः सुजडू चुंगी से अस्पताल चौराहे तक रहेगा प्रतिबंध

मुजफ्फरनगर जनपद में 13 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार शहर के प्रमुख मार्गों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों और आम यातायात का दबाव रहेगा, जिसके चलते डायवर्जन लागू रहेगा। सीओ यातायात की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक जैसे प्रमुख मार्गों पर वीआईपी मूवमेंट के चलते यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि अनावश्यक जाम से बचा जा सके। कार्यक्रम के दौरान पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

इसे भी पढ़ें:  ‘कलयुग के कालनेमी कौन हैं?’ धर्म और राजनीति पर उठता बड़ा सवाल

जनसभा स्थल पर ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था, यहां रूकेंगे बड़े वाहन

वीवीआईपी वाहनों के लिए राइफल क्लब स्टेडियम पुलिस चौकी के सामने के स्थान को चिन्हित किया गया है। वहीं आम लोगों के चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए कम्पनी बाग, आईटीआई के पास मोटर ड्राइविंग स्कूल क्षेत्र तथा राजकीय इंटर कॉलेज, सर्कुलर रोड पर पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा बाहरी क्षेत्रों से आने वाली बसों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए भी अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं। भोपा, मीरापुर और छपार की ओर से आने वाले वाहनों को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान आर्य समाज रोड में पार्क किया जाएगा, जबकि खतौली, शाहपुर, बुढाना और बघरा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, सर्कुलर रोड निर्धारित किया गया है। अहिल्याबाई चौक क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम के लिए जिला अस्पताल के पास अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: सीएम आवास के पास युवक ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौतआरोप है कि परिसर

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »