जिले के पांच थानों में दर्ज हैं ये सात मुकदमे

मुजफ्फरनगर। रालोद विधायक राजपाल बालियान ने 20 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जिन मुकदमों की वापसी के लिए आग्रह किया, उनमें थाना मंसूरपुर में ग्राम सोन्टा निवासी संजय राठी, जो वर्तमान में रालोद जिलाध्यक्ष हैं के खिलाफ धारा-147, 148, 188, 341, 283 आई0पी0सी0 व 7 सी0एल0 एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा सं0-633/2013, थाना मंसूरपुर में पंकज राठी आदि के खिलाफ राजनैतिक व चुनाव प्रचार से संबन्धित धारा-147, 149, 188, 341 आई०पी०सी० व 7 सी0 एल0 एक्ट के अन्तर्गत दर्ज मु0अ0सं0-59/2014,थाना मंसूरपुर में जितेन्द्र कुमार आदि के खिलाफ धारा-147, 148, 149, 332, 353, 117 एफ० आई०पी०सी० व 7 सी0एल0 एक्ट व 132, 134 बी0 135 ए0 135 डी0 के अन्तर्गत दर्ज मुकदमा सं0-413/2005, थाना मंसूरपुर में सोहनबिरी आदि के खिलाफ धारा-147, 342, 427, 323, 335 आई0पी0सी0 के अन्तर्गत दर्ज मु0अ0सं0-414/2009 शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  रालोद-भाकियू नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की पहल

इसके अलावा थाना खतौली में अभिषेक चौधरी पुत्र बलवीर सिंह, निवासी सुभाषनगर नई मण्डी और तत्कालीन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के खिलाफ धारा-171 एच0, 188 के अन्तर्गत दर्ज मुकदमा सं0-581/2022, थाना तितावी में तत्कालीन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक पुत्र श्री बुद्धसिंह निवासी ग्राम पीनना के खिलाफ धारा 188, 171 एच, 323/353/504 आईपीसी के अन्तर्गत दर्ज मु0अ0सं0 599/2015, थाना सिविल लाइन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा और संजय राठी आदि के खिलाफ धारा-353, 332, 506, 147, 148, 427, 120 बी के अन्तर्गत दर्ज मुकदमा सं0-729/2016 और थाना सिखेड़ा में सतीश कुमार आदि के खिलाफ धारा-147, 148, 149, 341, 505, 506 आईपीसी व 7 सीएलएक्ट के अन्तर्गत दर्ज मु0अ0सं0-200/2016 शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं का सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य: राजपाल बालियान

मुजफ्फरनगर। रालोद विधायक राजपाल बालियान ने मुकदमे वापसी के प्रयास को लेकर कहा कि पार्टी नेता जयंत चौधरी के संदेश के साथ उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान किसानों और क्षेत्रवासियों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मुकदमे वापस लेने का आग्रह किया। हमने जिन मुकदमों की वापसी का प्रयास किया, वो अपराधिक नहीं है, राजनैतिक और चुनाव सम्बंधी केस हैं। हम जयंत चौधरी के नेतृत्व में जनहित और किसानों के सम्मान की आवाज को सदैव मजबूती से उठाते रहेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और किसानों के अधिकारों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। कार्यकर्ताओं का सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है। आशा है कि सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी। कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Also Read This

खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारे

बड़कोट- गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही अक्षय तृतीया पर आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है।आज से चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। वैदिक मंत्रोचार, धार्मिक अनुष्ठान और जय मां गंगा और यमुना के जयकारों के साथ अक्षय तृतीय के पर्व पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस दिव्य पल के साक्षी बने।

Read More »

कानपुर: 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद दी सूचना

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक परिवार के भीतर हुई वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस के मुताबिक, किदवई नगर के K-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 के एक फ्लैट में 11 साल की जुड़वा बच्चियां मृत मिलीं। मामले में बच्चियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना उस वक्त सामने आई जब सुबह करीब 4:30 बजे यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि उस समय फ्लैट के दूसरे कमरे में पत्नी और बेटा सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जगाया, तब परिवार को पूरी घटना

Read More »

खतौली नहर पुल पर युवक मिला मृत, हाथ के टैटू से हुई पहचान

खतौली। अलकनंदा नहर पुल पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक नहर में मिला। पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और खतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हाथ पर बने ‘टिंकल बेबी’ टैटू से हुई पहचान पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान उसके हाथ पर बने ‘टिंकल बेबी’ टैटू के आधार पर

Read More »
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय झंडे वाले जहाज पर फायरिंग के बाद बढ़ा तनाव

होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग, ईरान से भारत की कड़ी आपत्ति

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हालात अचानक बिगड़ गए। ओमान के उत्तर-पूर्व में एक टैंकर पर ईरान से जुड़ी गनबोट्स की फायरिंग की खबर सामने आई है। इसके बाद भारतीय झंडे वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली की चिंता बढ़ गई है। (होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग ) ब्रिटेन की समुद्री निगरानी एजेंसी ने कहा कि ओमान से लगभग 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक टैंकर के कप्तान ने रिपोर्ट दी कि दो गनबोट्स ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के फायरिंग की। एजेंसी के मुताबिक जहाज और चालक दल सुरक्षित बताए गए, लेकिन घटना

Read More »

खतौली: जिम संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 

खतौली नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब यूनिवर्सल फिटनेस जिम के संचालक विशाल चौधरी पर उनके ही घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल चौधरी अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके घर के सामने रहने वाले कुछ लोगों ने अचानक घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में विशाल चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी दहशत में आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति

Read More »