नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और सभी को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। सिद्दीकी ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक का एजेंडा उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई दिशा तय करेगा।

इसे भी पढ़ें:  आस मोहम्मद की तूफानी सेंचुरी से देवभूमि रॉयल्स की शानदार जीत

अपने संबोधन में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से नौजवान और महिलाएं परेशान हैं तथा रोजगार की संभावनाएं कम दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने लंबे सियासी जीवन में उन्होंने ऐसी परिस्थितियां पहले नहीं देखीं। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 2027 में पांचवीं बार सपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटें। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उनका बचपन इसी क्षेत्र में गुजरा है और पढ़ाई व नौकरी भी यहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय से 9वीं का छात्र लापता, महिलाओं ने किया हंगामा

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को मजबूत बनाना है। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के कारण गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरों पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब पहले महंगाई बढ़ती थी तो स्मृति ईरानी सिलेंडर और चूड़ियां लेकर सड़कों पर उतरती थीं। उन्होंने सवाल किया कि अब महंगाई पर वे चुप क्यों हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वे चाहे किसी भी दल में रहे हों, लेकिन अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति उनके मन में हमेशा सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीतिक भविष्य पूरी तरह सपा और अखिलेश यादव के साथ जुड़ा हुआ है और वे पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ शिक्षकों ने की अध्यादेश लाने की मांग

कार्यक्रम में हाजी वसीम सिद्दीकी, इमरान सिद्दीकी, हाजी यूसुफ, बालमुकुंद ग्रेड, पंकज सैनी, गजेंद्र प्रधान, अभिषेक गोयल एडवोकेट, हाजी इकबाल, आस मोहम्मद सभासद, एतेशाम सभासद, सुनील सैनी, इरफान टेम्पो, अरशद मुल्तानी, शेखर गुर्जर, आफाक पठान, दानिश काज़ी एडवोकेट, शाहज़ेब एडवोकेट, समद मिर्ज़ा और दिलशाद मलिक घनश्याम प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में आने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोट बैंक और मजबूत हो सकता है, जिससे आगामी चुनावों में सपा को लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Also Read This

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर बन गया जी का जंजाल, अफसरों का भी हाल बेहालकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ शिक्षकों ने की अध्यादेश लाने की मांग

Read More »