एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2025-26 में किया शानदार प्रदर्शन

विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली, इसमें छात्र विधान भारद्वाज ने 94.8 पर्सेन्टाइल प्राप्त कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाकर सफलता का परचम लहराया

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2025-26 में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष आए परिणाम में विद्यालय के 11 छात्र एवं छात्राओं ने उच्च पर्सेन्टाइल के साथ परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय में हर्ष का वातावरण नजर आया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि जेईई मेन्स 2025-26 में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशेष सफलता अर्जित की है। विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं को इसमें सफलता मिली है। इसमें विशेष रूप से छात्र विधान भारद्वाज ने 94.8 पर्सेन्टाइल प्राप्त कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया। अन्य छात्रों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों का गौरव बढ़ाया। उन्होंने बताया कि जेईई मेन्स 2025-26 में विद्यालय से छात्र विधान भारद्वाज के अलावा अर्जुन मलिक (91.9), वंश कुमार (91), आर्यन मान (89.3), लवांशी बंसल (87.8), प्रणव कुमार (85.9), कुशाग्र गर्ग (83.7), कृष्णा मित्तल (83.27), विहान राज (82.6), नव्या गोयल (82.3) और वियांशी (80.03)ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उपलब्धि हासिल की।
छात्रों के परिश्रम और परिणाम की प्रशंसा करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि मैं अपने सभी विद्यार्थियों को इस असाधारण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देती हूँ। मेहनत और समर्पण ने न केवल इन विद्यार्थियों को बल्कि पूरे एम.जी. पब्लिक स्कूल परिवार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता इन सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के समन्वित सहयोग का परिणाम है।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षा के नाम पर ठगी: छात्र से लाखों वसूले, 70 हजार मांग कर रोका पंजीकरण

Also Read This

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »

फुलत मदरसे पर कानूनी शिकंजा, धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

स्वामी यशवीर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद तेज हुई जांच, एलआईयू, आईबी सहित तीन एजेंसियां कर रहीं पड़ताल मदरसा प्रबंधन से जुड़े मौलवी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन, गांव ही व्यक्ति ने दी तहरीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत स्थित चर्चित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदुओं के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गांव के ही निवासी की शिकायत पर मदरसा प्रबंधन से जुड़े पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

Read More »

राजवीर सिंह हत्याकांड में आया फैसलाः दो दोषियों को फांसी

16 साल पहले खेत में प्रधानी चुनाव की रंजिश में की गई थी किसान की गोलियों से भूनकर हत्या फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- लोकतंत्र की रक्षा मतपत्र से होती है, हथियार से नहीं मुजफ्फरनगर। करीब 16 वर्ष पुराने चर्चित राजवीर सिंह हत्याकांड में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते किसान राजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट-3) रवि कुमार दिवाकर ने सहदेव उर्फ पप्पू

Read More »

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेनेट यूनिवर्सिटी में किया फैशन और डिजाइन का अध्ययनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »