मुजफ्फरनगर-3.50 करोड़ की नकली दवा खरीद में कारोबारी गिरफ्तार

आरोपी ने आगरा स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी से बड़ी मात्रा में नकली एलेग्रा टैबलेट और कोलोस्ट्राल के उपचार के लिए दी जाने वाली टैबलेट रोजोवाश खरीदी थी।

मुजफ्फरनगर। देश में नकली दवाओं की बढ़ती समस्या के बीच एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य सुरक्षा को चुनौती देते हुए मुजफ्फरनगर में एक दवा कारोबारी ने करोड़ों रुपये की नकली एंटी एलर्जी दवाएं खरीदीं और नम्बर दो का कारोबार करते हुए उनको बिना बिलिंग के ही कथित रूप से उन्हें बाजार में बेच भी दिया। औषधि विभाग की टीम और पुलिस ने मिलकर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह दवा कारोबारी सीधे तौर पर आगरा में हुए नकली दवा कारोबार के कांड से जुड़ा पाया गया है। आगरा कांड में शामिल दवा कारोबारियों से ही ये नकली दवा मुजफ्फरनगर के इस कारोबारी ने खरीदी थी।
आगरा में सामने आए बहुचर्चित नकली दवा कांड की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर से एक बड़े दवा कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने लगभग 3.50 करोड़ रुपये की नकली एंटी एलर्जी दवा एलेग्रा आगरा के इसी नकली दवा सिंडीकेट से खरीदी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरुण गिरधर के रूप में हुई है, जो गांधी कालोनी स्थित आयुष मेडिकोज का संचालक है। बताया गया है कि मंगलवार देर रात औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने आयुष मेडिकोज पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। छापेमारी का नेतृत्व बस्ती मंडल के सहायक आयुक्त नरेश मोहन दीपक, सहारनपुर मंडल सहायक आयुक्त औषधि दीपा लाल और औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर पवन कुमार शाक्य ने किया। जांच के दौरान आरोपित के लैपटॉप, मोबाइल और विभिन्न दस्तावेजों को जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी ने आगरा स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी से बड़ी मात्रा में नकली एलेग्रा टैबलेट और कोलोस्ट्राल के उपचार के लिए दी जाने वाली टैबलेट रोजोवाश खरीदी थी।
औषधि निरीक्षक पवन शाक्य के अनुसार, 25 अगस्त को आगरा कांड के बाद प्रदेश शासन के निर्देश पर गठित टीम ने जनपद के सात मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्यवाही की थीं, इसमें आयुष मेडिकोज भी शामिल रहा। उस दौरान काफी दवाईयां मिली थी, लेकिन आयुष मेडिकोज का आगरा के बंसल मेडिकोज से खरीदी का साक्ष्य नहीं मिला था। दो दिन पहले आगरा से आई टीम ने साक्ष्यों के साथ आयुष मेडिकोज पर छापा मारा था। इसमें आगरा के बंसल मेडिकोज से आयुष मेडिकोज के मालिक तरूण गिरधर ने कारोबारी के पास खरीदी गई दवाओं का कोई वैध बिक्री रिकार्ड नहीं मिला है। वहीं, उसकी दुकान और गोदाम से एक भी दवा नहीं बरामद हुई, जिससे स्पष्ट है कि दवाएं बाजार में पहले ही सप्लाई की जा चुकी हैं। मंगलवार की रात टीम ने तरूण गिरधर को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ नई मंडी राजू साव ने आरोपी से पूछताछ की और उसके डिजिटल उपकरणों की गहन जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  BKU DHARNA-28 मार्च को मुख्यालय का घेराव करेंगे टिकैत के सिपाही

22 अगस्त को आगरा में पकड़ा गया था नकली दवा सिंडीकेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नकली दवा कारोबार के लिए हुई गुप्त शिकायत के बाद शासन ने एसटीएफ के साथ विशेष ऑपरेशन तय किया और सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस, प्रशासन एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने 22 अगस्त को आगरा स्थित हे मां मेडिको और बंसल मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा था। यहां पर बड़े पैमाने पर नकली दवा के कारोबार की पुष्टि हुई थी। 10 दिन तक चली जांच में सामने आया है कि आगरा की पांच, लखनऊ की दो और पुडुचेरी की तीन फर्मों से डेढ़ वर्ष में 200 करोड़ की संदिग्ध दवाओं की सप्लाई बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, बरेली, अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर जनपदों के साथ ही 12 राज्यों में की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-उत्तर प्रदेश ट्रेड शोःस्वदेशी मेला 2025 का भव्य शुभारंभ

25 अगस्त को मुजफ्फरनगर के सात दवा कारोबारियों पर पड़ा था छापा
उत्तर प्रदेश के आगरा में नशीली दवा का कारोबार करने वाले एक बड़े व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई थी, वहां हुई जांच के तार मुजफ्फरनगर में कई दवा कारोबारी से जुड़े मिले तो 25 अगस्त सोमवार को सहारनपुर से सहायक आयुक्त औषधि दीपा लाल टीम के साथ मुजफ्फरनगर पहुंची। टीम में शामिल सहारनपुर के औषधि निरीक्षक राघवेंद्र व मुजफ्फरनगर के औषधि निरीक्षक पवन कुमार शाक्य ने सहायक आयुक्त औषधि दीपा लाल के साथ दिनभर कई प्रतिष्ठानों पर जांच की। इस दिन टीम ने जिला परिषद मार्किट स्थित आनंद मेडिकल एजेंसी, वल्लभ मेडिकल एजेंसी, आयुष मेडिकोज गांधी कॉलोनी, श्रीजी मेडिकल एजेंसी, अल्ट्रा मेडिकल एजेंसी, एसआर मेडिकल एजेंसी, दिल्ली मेडिकल एजेंसी के अभिलेखों की जांच की और संदेह के आधार पर दवाइयों के नमूने लेकर जांच को भेजे थे। अब इसी छापामार कार्यवाही की जद में आये आयुष मेडिकोज गांधी कालोनी के दवा कारोबार तरूण गिरधर को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कोहरे के कारण दो हादसेः महावीर चौक पर कार की टक्कर, लालूखेड़ी में नहर में पलटी कार

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  छुट्टी पर आये फौजी ने अधेड़ की हत्या कर शव गंगनहर में फेंकासूचना मिलने

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  कोहरे के कारण दो हादसेः महावीर चौक पर कार की टक्कर, लालूखेड़ी में नहर में पलटी कारवायरल वीडियो में युवक की पत्नी

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  MPL T-20 के लिए अब 18 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »