एम.जी. पब्लिक स्कूल में आठ दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अवकाश घोषित होने के साथ ही प्राइर्मरी विंग में आठ दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। समर कैंप का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने किया और बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करने तथा समर कैंप के इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहानियों के सहारे बच्चों को अनुशासित जीवन अपनाने की सीख भी दी।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया। इसी के साथ विद्यालय की प्राइमरी विंग में आठ दिवसीय समर कैंप का भी विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने समर कैंप का उद्घाटन किया। यहां विंग इंचार्ज श्रीमति कविता रावल ने अन्य शिक्षिकाओं के साथ प्रधानाचार्या का स्वागत किया। समर कैंप के आयोजन को लेकर प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के समय का बच्चों को सदुपयोग करना चाहिए और इसके लिए समर कैंप एक बेहतर माध्यम हैं।

यहां पर बच्चों को अनेक विधाओं का प्रशिक्षण देने के साथ ही उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और उनके शैक्षिक तथा मानसिक विकास के लिए भी काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस समर कैंप में नर्सरी से कक्षा-8 तक के बच्चों को प्रतिभाग कराया जा रहा है। पूरे सप्ताह यहां पर बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, गीत और नृत्य, नॉन फायर कूकिंग, कैलीग्राफी, टेबिल टेनिस और स्केटिंग आदि का प्रशिक्षण देने के साथ ही फन गेम्स, मेहंदी कला, कहानी और कविता के माध्यम से भी भरपूर मनोरंजन के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।

बच्चों को एक दिन आउटडोर टूर कराकर प्रकृति और दूसरे चीजों की जानकारी देेने का भी प्लान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने में सहायक साबित होते हैं। नॉन फायर कुकिंग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है। खेल ही खेल बच्चे बहुत कुछ सीख सकते हैं। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बच्चों को दादा-दादी और नाना-नानी की कहानियों के सहारे संस्कार और अनुशासन का मार्ग अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। आज पहले दिन बच्चों को फन गेम्स और अन्य गतिविधियां कराई गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भरपूर आनंद उठाया। समर कैंप प्रातः 8 से 11 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। समर कैंप का समापन 31 मई को किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने दिया वैश्य सभा से इस्तीफा

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में शातिर चोर पर बड़ी कार्रवाईः गैंगस्टर चार माह के लिए जिला बदरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एएनएम हत्याकांड-भांजे ने ही किया था मौसी का कत्लवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »