खाद्य विभाग ने की छापेमारी, 120 किलो मिलावटी पनीर नष्ट कराया

मुजफ्फरनगर। जनपद में दीपावली के अवसर पर लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री और वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। इसमें विभागीय टीम ने अलग अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए खाद्य पदार्थों के 12 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिये हैं। इसके साथ ही मिलावटी पनीर भी पकड़ा गया, इसमें 120 किलोग्राम पनीर को रात में ही गडढा खुदवाकर टीम के अधिकारियों ने उसको मिट्टी में दबवाकर नष्ट कराया है। इसके साथ ही विभागीय टीम ने 2200 किलोग्राम खाद्य तेल भी बरामद कर जब्त किया है। विभाग की इस कार्यवाही से मिलावट खोरों में हड़कम्प मच गया।

इसे भी पढ़ें:  नरेंद्र बहादुर सिंह ने लखीमपुर खीरी में संभाला कामकाज

दीपावली पर्व के अवसर पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा आम नागरिकों को शु( एवं सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में अभियान चलाकर नमूने जांच हेतु संग्रहीत किये गये। डीओ अर्चना धीरान ने बताया कि जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियान के माध्यम से लगभग 120 किलोग्राम मिलावटी पनीर जिसकी कीमत लगभग 32000 रूपए रही, को नियमानुसार नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जनपद मुजफ्फरनगर में अभियान चलाकर जांच हेतु नमूने संग्रहित किए गए।

इसमें आर एस एम घी केंद्र सैनी मोहल्ला बुढाना से घी का एक नमूना, राजेश डेयरी से घी का एक नमूना तथा विनोद किराना स्टोर से घी का एक नमूना, मेसर्स प्रदीप कुमार एंड सन्स बुढाना से सरसों के तेल के दो नमूना, विमल ट्रेडिंग कंपनी बुढाना से सरसों के तेल का एक नमूना तथा रिफाइंड सोयाबीन आयल का एक नमूना लिया गया। इसके अतिरिक्त लगभग लगभग 346000 रुपए कीमत का 2200 किलोग्राम खाद्य तेल को जब्त किया गया। धीरज बेकरी बुढाना से फेन तथा बेकरी शार्टनिंग का एक-एक नमूना, फरीद मिठाई केंद्र बुढाना से बेसन के लड्डू का एक नमूना, बर्फी का एक नमूना तथा मावा का एक नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 12 नमूने खाद्य विश्लेषक द्वारा जांच हेतु संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला वाराणसी को प्रेषित किया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानव अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान विभागीय टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, विशाल चौधरी, सुनील कुमार, मनोज कुमार तथा खाद्य सहायक कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा-सम्प्रदायिक सौहार्द्र की चमक से रोशन यूपी बॉर्डर

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »