आईआईए के दिवाली मिलन में खूब मचा धमाल

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ;आईआईएद्ध द्वारा प्लासा होटल में दीपावली रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्णतः आईआईए परिवार द्वारा संजोया गया था, जिसमें आईआईए सदस्य परिवारो और युवा उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया परिवार की महिलाओं की भी विशेष भागीदारी रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईए चैप्टर के सभी पूर्व चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन पवन कुमार गोयल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पवन कुमार गोयल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दीपावली पर हम सभी को अपने पर्यावरण की रक्षा और स्वच्छता का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में युवा उद्यमियों और महिला सदस्यों द्वारा अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन पर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने सभी की हिस्सेदारी के लिए मुक्तकंठ से प्रसंशा की। दीपावली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने उपस्थित आईआईए परिवार के विशाल जनसमूह को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उद्योग की प्रगति के लिए तो तत्पर रहता ही है साथ ही सदस्य परिवारों के लिए हर वर्ष सुंदर कार्यक्रम का आयोजन करता है।

शानवी धेवती पवन कुमार गोयल ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आग़ाज़ किया व राजवी जैन पुत्री स्मिता अमित जैन के उत्सव नृत्य, अनुभा मित्तल पत्नी राहुल मित्तल द्वारा प्रस्तुत गीत व मुकुंद और श्लोक पुत्र अमन गुप्ता के मनभावन नृत्य को सभी ने सराहा। विपुल भटनागर, मनीष भाटिया, विजय और सक्षम द्वारा प्रस्तुत किए गए मैडली गीत का सभी ने आनन्द लिया। आईआईए महिला विंग सदस्य रमा भाटिया, नीरा गोयल, स्मिता जैन, कानिका अग्रवाल, रेखा गर्ग, डा. बुशरा, वंदना, नेहा गुप्ता, अनन्या गोयल और द्वारा सामूहिक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित परिवारों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आईआईए के युवा उद्यमी राज शाह, अमन गुप्ता, प्राचीर अरोरा, अनमोल अग्रवाल, राहुल मित्तल, हर्षवर्धन बंसल मून, स्पर्श, समर्थ जैन, तुषार गुप्ता, विपुल भटनागर और आचमन गोयल ने फनी लेज़ी सामूहिक डांस प्रस्तुत करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन उमेश गोयल और विपुल भटनागर ने संयुक्त रूप से किया। आईआईए सचिव अमित जैन ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। एआरबी बियरिंग्स के डायरेक्टर सुनील गोयल बिजनैस हेड मोना, न्यूमैक्स के एमडी सुनील गोयल के बेटे चेतन्य गोयल, सप्तम डेकोर के चेयरमैन शिवनारायण अग्रवाल और डायरेक्टर रचना अग्रवाल, होटल पलासा के एमडी अजय जिंदल, श्रेय और शुभ जिंदल को आईआईए बिजनेस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रांड तम्बोला के खेल में उपहार स्वरूप दो डायमंड रिंग, स्वर्ण और रजत मुद्राएँ और सिल्वर ग्लास आदि अनेकों उपहार सदस्यों को दिए गए, जिसका सभी ने भरपूर आनन्द लिया। शाह जी डायमंड्स की ओर से लकी कपल, लकी बाय और लकी गर्ल के पुरस्कार स्वरुप चांदी सिक्के दिए गएा इस अवसर पर आईआईए के भविष्य युवा उद्यमियों की विंग की घोषणा चेयरमैन पवन कुमार गोयल द्वारा की गई, जिसका कनविनर अमन गुप्ता को व सह कनविनर राहुल मित्तल को बनाया गया है एक्ज़ीक्यूटिव सदस्य राज शाह, आचमन गोयल, समर्थ जैन, प्राचीर अरोरा, स्पर्श अग्रवाल, हर्षवर्धन बंसल, तुषार गुप्ता, अनमोल गोयल को बनाया गया। इस अवसर पर इंडस्ट्रीयल स्टाल भी लगाए गए। सभी सदस्य परिवारों को दीपावली गिफ्ट दिया गया। इस अवसर पर सचिव अमित जैन, कोषाध्यक्ष अनुज स्वरूप बंसल, पूर्व चेयरमैन कुश पुरी, पंकज अग्रवाल, नवीन जैन, मनोज अरोरा, सुधीर गोयल, नवीन अग्रवाल, वायस चेयरमैन अमित गर्ग, पंकज जैन, सुशील अग्रवाल, मनीष भाटिया, सह सचिव आकाश बंसल, दीपक सिंघल, राहुल मित्तल, समर्थ जैन, राज शाह, अमन गुप्ता, अजय जिंदल, रजत जैन, प्रवीण गोयल, राजेश गोयल, संजीव मित्तल, शमित अग्रवाल, अरविंद मित्तल, अंकुर गर्ग, अंकित सिंहल, अभिनव स्वरुप, मनीष जैन, कपिल मित्तल, अनुज कुच्छल, अंकित मित्तल, नईम चांद,अतुल अग्रवाल, डा यशपाल सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल मुकुल गोयल, प्रमोद अरोड़ा, तरुण गुप्ता, प्रसून अग्रवाल, विजय कपूर, विनोद आशा मसाले, जीएसटी अधिकारी शांतना गौतम जाइंट कमिश्नर एग्जीक्यूटिव, ज्योति स्वरूप शुक्ला जाइंट कमिश्नर एसआइबी, अनुराग कुमार चीफ फायर आफिसर, प्रमोद कुमार यादव फायर आफिसर, सुल्तान सिंह एसएचओ साइबर क्राइम ब्रांच गौरव चौहान इंस्पेक्टर, बीके शुक्ला फैक्ट्री एक्ट डायरेक्टर, शामली आईआईए चेयरमैन आशीष जैन पूरी टीम के साथ, राजेश जैन के अलावा भारी संख्या मे सदस्य परिवार उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सात दशक बाद पूरी हुई सिकंदरपुर के ग्रामीणों की मुराद

Also Read This

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »

सहारनपुर रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, 15 हजार लेते पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल एक मामले में कार्रवाई के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की और सुनियोजित योजना के तहत ट्रैप लगाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पर आरोप है

Read More »

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा का आदेश, विवादित अध्याय पर नई बहस

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान दिया है। सरकार ने अदालत को बताया कि एनसीईआरटी के पूरे सिलेबस की समीक्षा कराई जाएगी और इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। यह मामला कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में शामिल न्यायपालिका से जुड़े विवादित अध्याय को लेकर उठा था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने केंद्र, राज्यों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे विवादित अध्याय का मसौदा तैयार करने वाले तीन विशेषज्ञों से दूरी बनाए रखें। दरअसल, एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे आगे’ में एक अध्याय शामिल किया गया

Read More »

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या से परेशान उपभोक्ता

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या अब आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर के बीच गैस की कीमत बढ़ने के बाद सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी दोनों में दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है और उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या के चलते कई लोगों को ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं को सर्वर न चलने की समस्या बताई जा रही है। जिन लोगों ने सात मार्च से पहले सिलिंडर

Read More »