गालीबाज दरोगा पर गिरी एसएसपी की गाज, लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। एक विवाद के दौरान दरोगा जी ने दलित युवक के साथ जमकर गाली गलौच करते हुए उसको वर्दी का रौब गालिब कर जबरन लॉकअप में बैठाया। दरोगा की गालियों से परेशान ग्रामीणों ने उसकी बदतमीजी पर वीडियो बनाने का साहस तो नहीं दिखाया लेकिन एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन में ऑडियो रिकार्ड कर ली। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एसएसपी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए गालीबाज दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए जांच बैठा दी है।

जानसठ कोतवाली की भलवा चौकी के इंचार्ज सुधीर राजौरी का एक ऑडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह एक दलित ग्रामीण के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज करते हुए सुने जा सकते हैं। यह ऑडियो 5 मिनट 36 सेकेंड का है, जिसमें अनगिनत बार गंदी-गंदी और भद्दी-भद्दी गालियां दी गई हैं। दरअसल, यह विवाद खेत से काटे गए शीशम के पेड़ को लेकर उत्पन्न हुआ था। भलवा गांव के दो ग्रामीणों के खेत की मेड़ पर खड़े शीशम के पेड़ किसी ने चोरी से काट लिए थे, जिसके बाद एक पक्ष ने तहरीर दी थी। दूसरे पक्ष को भी चौकी बुलाया गया था, जहां उन्होंने भी अपनी तहरीर देकर अपनी बात रखी। जब दलित युवक ने दरोगा सुधीर राजौरी को बदतमीजी से बोलने पर टोका, तो दरोगा आवेश में आ गए और गाली-गलौज करने लगे। ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि दरोगा ने न केवल बदतमीजी की, बल्कि मारपीट भी की और युवक को जबरन लॉकअप में बैठा दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि ग्रामीणों ने पहले ही दरोगा की मंशा को भांप लिया था और वीडियो बनाने का मौका नहीं मिलने पर उन्होंने मोबाइल से ही ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। ऑडियो में दरोगा की बदतमीजी और गाली-गलौज की स्पष्ट आवाजें सुनाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मचारी महासंघ ने दी हड़ताल की चेतावनी

इस प्रकरण में सोशल मीडिया पर दरोगा जी की ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी ने त्वरित संज्ञान लेकर आरोपी दरोगा भलवा चौकी प्रभारी एसआई सुधीर राजौरी को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही सीओ जानसठ से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और कुछ लोगों ने कॉल करके भी उनसे शिकायत की है। इस प्रकरण में एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके आदेश पर मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर प्रकरण में आरोपी दरोगा से भी बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर की पहल पर लोगों को मिला राशन का हक

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एक महीने से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे सांसद हरेन्द्र मलिकस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  24वें में तीर्थंकर भगवान महावीर की मनाई गई 2624वीं जन्म जयंतीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की कल्याणकारी

Read More »