MUZAFFARNAGAR-मंडी समिति पर बकाया 3.42 करोड़ रुपये वसूलेगी पालिका

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् ने अपने खजाने को बढ़ाने के लिए अब बड़े बकायादारों पर नजरे तिरछी करने का काम किया है। इसमें सबसे पहले सरकारी भवनों पर कायम बड़ा बकाया वसूलने की तैयारी को कमर कसी जा रही है। सबसे पहले कृषि उत्पादन मण्डी समिति को निशाने पर लिया गया है। मण्डी समिति को पालिका के टैक्स विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 तक के बकाया का बिल जारी करते हुए अपनी बकाया रकम 3.42 करोड़ की मांग की है। जबकि मण्डी समिति सचिव ने बिल जारी होने से पूर्व टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नौ बिन्दुओं पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए टैक्स कम करने की अपील दायर की थी, जिसको सुनवाई के बाद टैक्स विभाग ने सिरे से खारिज कर दिया है। टैक्स विभाग का दावा है कि मण्डी समिति की स्व घोषित सम्पत्ति पर ही नियमानुसार टैक्स लगाया गया है और एक बार इसको कम किया जा चुका है, अब निर्धारित टैक्स कम नहीं होगा। यदि मण्डी समिति ने 15 दिन में बकाया टैक्स धनराशि जमा नहीं की तो 12 प्रतिशत सरचार्ज भी देना होगा।

इसे भी पढ़ें:  BIG PLAN-द्वापर युग के सनातनी वैभाव का दर्शन कराएगा शुक्रतीर्थ

नगरपालिका परिषद् ने अपनी आय में बढ़ोतरी करने के लिए कई बड़े फैसले लिये हैं। इसी कड़ी में पालिका बड़े बकायादारों से राजस्व की वसूली के लिए अब सख्ती बरने के मूड में आ गयी है। पालिका का सरकारी भवनों पर भी बड़ा बकाया चल रहा है। इसकी वसूली के लिए भी अब दबाव बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। सबसे पहले कृषि उत्पादन मण्डी समिति को टारगेट किया गया है। पालिका के टैक्स विभाग की ओर से बकाया वसूली के लिए दबाव बनाने के बाद कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सचिव कुलदीप सिंह के द्वारा पालिका को पत्र भेजकर मण्डी समिति की सम्पत्ति पर टैक्स निर्धारण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नौ बिन्दुओं के साथ अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए टैक्स कम करने की अपील की गयी थी। उनकी अपील पर सुनवाई करते हुए इसको खारिज कर दिया गया है।

कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सचिव की ओर से टैक्स ज्यादा लगाये जाने की बात कहते हुए पत्र भेजा गया है। इस सम्बंध में सुनवाई करते हुए अपील को खारिज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में मण्डी समिति की सम्पत्ति पर 8 करोड़ 39 लाख 56 अजार 353 रुपये का वार्षिक मूल्यांकन पालिका के टैक्स विभाग की ओर से प्रस्तावित किया गया था। इस पर 21 अक्टूबर 2023 को उप निदेशक निर्माण द्वारा मण्डी समिति का विवरण पुनः उपलब्ध कराकर नये सिरे से टैक्स निर्धारण की मांग की गई थी। इसी स्व घोषित सम्पत्ति के आधार पर पालिका के द्वारा पुनः गणनाकर 28 अक्टूबर 2023 को अंतिम रूप से कर निर्धारण करते हुए 3 करोड़ 43 लाख 8 हजार 244 रुपये की वार्षिक मूल्यांकन प्रस्तावित करते हुए टैक्स निर्धारित कर दिया गया था। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि उप निदेशक निर्माण के स्व घोषित सम्पत्ति के आधार पर पालिका द्वारा दोबारा वास्तविक मूल्यांकन निर्धारित किया जा चुका है, इसलिए ही मण्डी समिति सचिव की आपत्ति को खारिज करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 तक का बकाया टैक्स का बिल मण्डी समिति का जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, मुस्लिम युवक गिरफ्तार , संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

उन्होंने बताया कि मण्डी समिति की सम्पत्ति पर वार्षिक गृहकर और जलकर 68 लाख 61 हजार 648 रुपये बैठता है। इसमें 34 लाख 30 हजार 824 गृहकर और इतना ही जलकर शामिल है। वर्तमान में मण्डी समिति पर पालिका का टैक्स के रूप में 3 करोड़ 56 लाख 30 हजार 632 रुपये बकाया चल रहा है। इसमें 20 प्रतिशत छूट के साथ 3 करोड़ 42 लाख 58 हजार 302 रुपये का बिल मण्डी समिति का जारी कर दिया गया है। यदि 15 दिन की छूट अवधि में मण्डी समिति द्वारा यह बिल जमा नहीं किया जाता है तो इस रकम पर 12 प्रतिशत सरचार्ज लागू कर वसूली की जायेगी। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि इसी प्रकार दूसरे बड़े बकायादारों से भी टैक्स वसूली के लिए राजस्व निरीक्षकों को दिशा निर्देश दिये जा चुके हैं। सभी के बिल बनाकर भेजे जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी की योगी सरकार ने किसान एवं उद्योग हित में गन्ने का भाव 20 रुपये बढ़ायाः अशोक बालियान

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »