चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका में शुरू किया कंट्रोल रूम

मुजफ्फरनगर। नगरवासियों को बेहतर सुविधा और शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अब तकनीक आधारित व्यवस्था को लागू किया है। शुक्रचार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा टाउनहाल में शिकायत निवारण कंट्रोल रूम का शुभारंभ करते हुए आम जनता के लिए नम्बर जारी किये हैं। कोई भी व्यक्ति कूड़ा उठने या सफाई नहीं होने की शिकायत इस कंट्रोल रूम पर कर सकेगा। शिकायत दर्ज होने के बाद उसको एक नम्बर उपलब्ध कराया जायेगा। इसके बाद विशेष परिस्थिति को छोड़कर दो घंटे में शिकायत का निवारण कर दिया जायेगा। यह कंट्रोल रूम सीधे चेयरपर्सन की निगरानी में काम करेगा और प्रतिदिन का रिकार्ड भी दर्ज करते हुए इसकी सूचना उनको उपलब्ध कराई जायेगी।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी सफाई व्यवस्था के प्रति सभी को और भी ज्यादा जिम्मेदार और जवाबदेह बनाने के लिए नगर पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहुंच कर शिकायत सुनवाई कन्ट्रोल रूम का उद्घाटन किया। यह कन्ट्रोल रूम शहरवासियों की सफाई से संबन्धित शिकायतों को सुनकर उनका निवारण करने का काम करेगा। कंट्रोल रूम एमआईटूसी कंपनी के माध्यम से चलाया जायेगा। जोकि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा। शहरवासी इस दौरान फोन नम्बर 9119792947 एवं 1533 पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकंेगे। कन्ट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों की सूचना एस.एम.एस के माध्यम से शिकायतकर्ता को तुरन्त भेजी जायेगी, जिसमें उनकी शिकायत का टिकट नम्बर दर्ज होगा। शिकायत का निवारण होने पर शिकायतकर्ता से फोन पर शिकायत निवारण की पुष्टि की जायेगी। शिकायत निवारण होने के बाद शिकायतकर्ता को एस.एम.एस के माध्यम से ही शिकायत निवारण की सूचना भेजी जायेगी।

कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं निवारण की गई शिकायतों को एक रजिस्टर बनाकर रिकार्ड किया जायेगा। इसकी सूचना प्रतिदिन चेयरपर्सन और अधिशासी अधिकारी को ई-मेल एवं व्हाटसएप के माध्यम से भेजी जायेगी। अभी यह कन्ट्रोल रूम डोर टू डोर कलैक्शन से सम्बन्धित शिकायतों की ही प्राथमिकता पर सुनवाई करेगा। भविष्य में अन्य शिकायतें जैसे पथ प्रकाश, पेयजलापूर्ति, नालियों और नालों की सफाई से संबन्धित शिकायतें भी आम नागरिक के द्वारा इसी कंट्रोल रूम पर दर्ज कराई जा सकंेगी। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन चार कर्मचारियों की तैनाती रहेगी, जो शिकायतों का पूरा रिकार्ड रखेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश गोलियान, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, ओएस पारूल यादव, डोर टू डोर काम कर रही एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटीज प्रा. लि. कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह, सेकेन्ड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह, जोन-2 इंचार्ज अनुभव त्यागी, एमटीओ हरविन्दर सिंह भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वा पुण्य स्मृति दिवस मनाया

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने वृक्षारोपण कर दिया संदेशस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बारिश के बाद साढ़े तीन घंटे जनता के बीच रही मीनाक्षी स्वरूपवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में एक युवक की मौत, भाई ने

Read More »