गुरू चन्द्रमोहन की सेना ने उठाई बांग्लादेश में हिन्दुओं को बचाने की आवाज

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे हमलों के विरोध में हिन्द मजदूर किसान समिति के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना दिया और अपना आक्रोश प्रकट करते हुए बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के जान और माल की सुरक्षा के लिए भारत सरकार से सख्त और त्वरित कदम उठाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

शुक्रवार को हिन्द मजदूर किसान समिति के हजारों मजदूर किसान जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के कार्यालय पर धरना देकर बैठ गये। इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर आक्रोश प्रकट करते हुए कड़ी नाराजगी जताई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में हिन्द मजदूर किसान समिति की ओर से कहा गया हैं कि जैसा कि आज बांग्लादेश में हिन्दु अल्पसंख्यकों पर अत्यचार हो रहे हैं, हिन्दुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, उससे भारत के हिन्दू समाज के लोग काफी आहत है। धरने के दौरान समिति के प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन के संदेश को सभी के सामने रखते हुए केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि साल 1971 में पाकिस्तान की सेना के हमलों से बांग्लादेशियों को बचाने के लिए हमारे देश ने सेना भेजी थी। ऐसे ही अब बांग्लादेश में हिन्दुओं को बचाने के लिए सेना भेजी जाए। जिन मंदिरों को हिंसा के दौरान बांग्लादेशी भीड़ के रूप में लोग तोड़ रहे हैं इन्ही मंदिरों ने लाखो बांग्लादेशीयों को आज तक भूख से बचाया है।

रोहिंग्याओं की हमदर्दी में आवाज़ उठाने वाले हमारे देश में कई लोग व कई नेता हैं, लेकिन आज बांग्लादेश के हिन्दुओं पर हो रहे अत्यचारों के विरोध में आवाज़ उठाने वाला क्या कोई है? आज ये चुप क्यों हैं, ये ढोंगी सेक्युलर सबसे बड़े साम्प्रदायिक लोग हैं। उन्होंने चन्द्रमोहन महाराज के संदेश में कहा कि जब भी हिन्दुओं पर अत्यचार होता है ये चुप हो जाते हैं क्या हिन्दू इंसान नहीं है, क्या उनकोने का अधिकार नहीं है? वहाँ हिन्दू और बौ(ों का कत्लेआम हो रहा है, क्योंकि उन बांग्लादेशी हमलावरों की नज़र में हिन्दू और बौ( एक हैं, भले ही हिन्दुस्तान में बौ( अलग और हिन्दू अलग माने जाते हों। उन कातिलों की नज़रों में हिन्दू, बौ( और जैन एक ही हैं इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि वहाँ हिन्दुओं पर हो रहे अत्यचार बंद हों एवं हमलावरों पर कठोर से कठोर कार्यवाही हो। ये बांग्लादेशी हमलावर हमारा एहसान मानने की बजाय हम पर ही हमला कर रहे हैं। हिन्द मजदूर किसान समिति के हजारों मजदूर व किसानों ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करने के साथ ही अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर कड़ा आक्रोश प्रकट किया एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए त्वरित कदम उठाये जायें। इस अवसर पर मीडिया प्रवक्ता अमित मोलाहेडी के साथ ही राजपाल, विकास, अमित, पदम सिंह, पंकज, मनोज, अशोक, बबली, राहुल, सतीश के साथ ही सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  गंगा सफाई से लोगों को जोड़ने शुकतीर्थ पहुंचे चंदन चौहान ने किया श्रमदान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  तपती धूप के बीच सूखी नहर में खड़े होकर किसानों ने किया प्रदर्शनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  राजेश हत्याकांड के खुलासे की मांगों को लेकर भीम आर्मी व आसपा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चुनाव में लटका महंगी नुमाइश का खेलभाकियू नेता विकास

Read More »