पुलिस पोस्टिंग के आंकड़े जारी किये तो सरकार ने वेबसाइट ही बंद कर दी: अखिलेश

लखनऊ- अखिलेश यादव ने दोहराया कि भाजपा सरकार में पुलिस थानों में पोस्टिंग में भेदभाव होता है और ज्यादातर थानों में एक ही जाति के लोगों की पोस्टिंग है। श्री यादव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होने थानों, पुलिस स्टेशनों की पोस्टिंग के आंकड़े सरकार की वेबसाइट से निकाल कर जारी किये है। जब से समाजवादी पार्टी ने आंकड़े उजागर किये है सरकार ने वेबसाइट बंद कर दी और अब थानों के साथ पूरे जिले के पुलिस लाइन के आंकड़ों को मेनुपुलेट कर एक अधिकारी को सफाई देने के लिए आगे कर दिया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए विरोधी है। उन्होंने चित्रकूट महोबा, प्रयागराज, आगरा, मैनपुरी जिलों का उदाहरण देते हुए कहा कि ज्यादातर थानों में एक ही जाति के लोगों की पोस्टिंग है। 90 फीसदी पीडीए की उपेक्षा हो रही है। उसके साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होने जब से पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग के आंकड़े सरकार की वेबसाइट से निकाल कर सार्वजनिक किये तो सरकार ने वह वेबसाइट ही बंद कर दी।

इसे भी पढ़ें:  युवा व्यापारी नेता तरुण मित्तल ने किया नवीन वोटर लिस्ट का अवलोकन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *