आज से 5 दिन तक सताएगी गर्मी, दिन में दिखेगा लू का असर, येलो अलर्ट जारी

मेरठ। मेरठ में आज से मौसम में बदलाव नजर आएगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन में लू चलने से गर्मी सताएगी। वेस्ट यूपी में मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज से आगामी 5 दिन तक गर्मी का असर तेज दिखाई देगा। जिस कारण से तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन में लू का असर भी दिखेगा अभी फिलहाल चार-पांच दिन तक मौसम में कोई राहत के आसान नहीं है। दिन का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है।दिन में बढ़ती गर्मी के कारण शहर वासी हलकान है धरती तपने लगी है और मौसम बदलता जा रहा है। गर्मी के चलते सुबह से ही चिलचिलाती धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। पिछले 5 दिन से लगातार गर्मी का असर बढता जा रहा है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही का कहना है की मौसम विभाग ने आगामी 5 दिन तक मौसम के गर्म रहने के अलर्ट जारी किया है साथ ही दिन में लू असर भी दिखाई देगा। तापमान 40 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बीच प्रदूषण का लेवल भी सामान्य से उपर पहुंच गया। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के आसपास चलने से हवा खराब हो गई है। पिछले तीन दिन से लगातार प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। मेरठ का एक्यूआई 196 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर 173, गंगानगर 252, पल्लवपुरम 162, बेगमपुल 188, दिल्ली रोड 190 एक्यूआई दर्ज किया गया है। कई दिन से प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली रोड पर मंगलवार को भी धूल का गुबार दिखा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अगले पांच दिन 27 अप्रैल तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन ने दबोचा

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  मेरठ स्कूल बस हादसा: तेज रफ्तार या खराबी, पुलिस जांच में जुटीजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »