संतों के जीवन पर बन रही फिल्म सनातन ज्ञान और भक्ति का संदेशः ममता अग्रवाल

स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म का पहला भाग प्रदर्शित किया गया, जबकि इसका दूसरा भाग लगभग तीन माह बाद प्रदर्शित होगा

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित ग्रैंड प्लाज़ा मॉल के सिनेमा हॉल में बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित फिल्म की विशेष लाइव स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों ने उपस्थित होकर फिल्म का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल उपस्थित रहीं। फिल्म की सह-निर्देशिका विदुषी देशवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में ममता अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए आयोजकों ने उनका आभार व्यक्त किया। ममता अग्रवाल ने कहा की हम बड़े सितारों की फ़िल्में देखते हैं जबकि जीवन की राह दिखाने वाले तो हमारे सनातन धर्म के संत हैं। हम उनके जीवन पर आधारित फ़िल्मों से ज्ञान एवं भक्ति पाते हैं।

फिल्म को दो भागों में तैयार किया गया है। स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म का पहला भाग प्रदर्शित किया गया, जबकि इसका दूसरा भाग लगभग तीन माह बाद दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सिनेमा हॉल पूरी तरह हाउसफुल रहा और उपस्थित दर्शकों ने फिल्म की कहानी, निर्देशन एवं आध्यात्मिक प्रस्तुति की जमकर सराहना की। दर्शकों का कहना था कि फिल्म बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, उनके चमत्कारों और मानवता के प्रति उनके संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भयंकर हादसे में गन्ना तौल सेंटर के चौकीदार की मौत

फ़िल्म स्क्रीनिंग में सिनेमाघर के मालिक अभिनव स्वरूप का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर लवली अरोड़ा, भावना गोयल, डिम्पल बंसल, सेजल, संतोष शर्मा, रेखा वर्मा, निशा, सीमा गुप्ता, ललित माहेश्वरी, दीपक मित्तल, राधे वर्मा, पंकज माहेश्वरी, संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि फिल्म के दूसरे भाग का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहेगा। प्रथम भाग को मिली शानदार प्रतिक्रिया से पूरी टीम उत्साहित है और आने वाले भाग को और भी भव्य रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  शामली में एनकाउंटरः 50 हजार का इनामी शातिर बदमाश समयदीन ढेर
Share This Article