पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित

मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ शहर की परिकल्पना को सार्थक बनाने के लिए कूड़े के निस्तारण की होम कम्पोस्टिंग विशेष योजना को प्रारम्भ किया। गुरुवार को कंपनी बाग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और सभासदों के साथ नागरिकों को होम कम्पोस्टिंग के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए प्लास्टिक के कंटेनर वितरित किए गए। इनमें रसोई से निकलने वाला गीला कचरा एकत्र कर उसे खाद में परिवर्तित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पीटिशन आयोजित

इस अवसर पर उपस्थिल लोगों को आईटीसी सुनहरा कल की टीम द्वारा होम कम्पोटिंग के लिए जागरूक करने के साथ ही इस कंटेनर के उपयोग की जानकारी दी गई। बताया गया इनमें फल और सब्जियों के छिलके, चाय की पत्ती, सड़ा-गला अनाज, खराब फल-सब्जियां आदि डाले जा सकते हैं। निचले हिस्से में एक टोंटी लगाई गई है, जिसे सप्ताह में दो से तीन बार खोलकर निकलने वाले तरल को किसी बोतल में भरकर पुनः उसी पात्र में डालना होगा। यह तरल कचरे के शीघ्र अपघटन में सहायक होगा। लगभग 30 से 45 दिनों के भीतर गीला कचरा सूखकर जैविक खाद में बदल जाएगा और नीचे तरल खाद भी उपलब्ध होगी। तैयार खाद का उपयोग घरों में लगे पौधों और बगीचों में किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, अतिरिक्त खाद को बेचकर नागरिक अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकेंगे।

नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर को कचरा मुक्त बनाना केवल पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में कुछ वार्डों में प्रयोग के तौर पर इस प्रक्रिया को शुरू किया गया था, जहां इसे अच्छा प्रतिसाद मिला। अब इसे पूरे शहर में लागू किया जा रहा है। इसके लिए अभी पांच हजार ये विशेष कंटेनर खरीदे गये हैं। प्रत्येक वार्ड में 100-100 कंटेनर हम सभासदों के माध्यम से अभी वितरित कर रहे हैं, इसके पश्चात 10 हजार कंटेनर खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। शहर के हर घर में ये कंटेनर पालिका प्रशासन निःशुल्क उपलब्ध करायेगा। इसका अधिष्ठापन कराने के लिए आईटीसी और एसबीएम टीम लोगों के घरों में पहुंचेंगी और प्रशिक्षण भी देगी। इनके सहारे रसोई का कचरा रोका जा सकेगा और इससे जहां शहर की स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, वहीं कचरा निस्तारण की समस्या में भी कमी आएगी। उनका कहना है कि इस पहल से नगर में स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा और जैविक खेती तथा बागवानी को प्रोत्साहन प्राप्त होगा। यदि हर घर अपने गीले कचरे का निस्तारण स्वयं करने लगे, तो शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कराई गई स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में स्वच्छता के लिए योगदान करने पर वार्ड सभासदों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां कूड़ा डलावघर से मुक्त वार्ड 49 के सभासद मनोज वर्मा की विशेष सराहना की गई। इसके अलावा होम कम्पोस्टिंग को अपनाने वाले नागरिकों को स्वच्छता योद्धा के रूप में भी प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया, इनमें मिथलेश सिंह, दीपाली वत्स, अलंकार त्यागी और अनिता वर्मा शामिल रहे।
यहां पर मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, नवनीत शर्मा, प्रशांत गौतम, शौकत अंसारी, अमित पटपटिया, शहजाद चीकू, आदिल मलिक, नौशाद पहलवान, सतीश कुकरेजा, शोभित गुप्ताा, शाहिद आलम, मौ. सलीम, प्रमोद अंबेडकर के अलावा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, एनएसए डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा, लिपिक संदीप यादव, वाटिका सुपरवाईजर दुष्यंत सिंह, मौहम्मद सालिम, आईटीसी सुनहरा कल से दीपक सैनी, मौहम्मद अर्श

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी को फटकार, ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह के हस्तक्षेप के बाद खुली हड़ताल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अध्यक्ष बोले-बिजनौर में सीएमओ तेवतिया को अपमानित कियास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एटा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: दवा कारोबारी के माता-पिता, पत्नी और बेटी की सिर कुचलकर हत्यावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल ड्राईंग एण्ड पेंटिंग

Read More »