मुजफ्फरनगर शहर में जाम को लेकर डीएम सख्त, मेरठ की बसों पर प्रतिबंध

वहलना चौक से होगा बसों का संचालन, रात्रि में छूट, महावीर चौक पर बसों का ठहराव पूर्णतः बंद

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में लंबे समय से जारी भीषण जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। आमजन की परेशानियों और संभ्रांत नागरिकों से प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन फैसलों से शहर की यातायात प्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

शहर में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर में आए दिन लगने वाले भीषण जाम की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में प्रवेश करने वाली रोडवेज बसों के अनियंत्रित संचालन पर अंकुश लगाया जाएगा। निर्णयों के अनुसार बैठक में तय किया गया कि मेरठ के भैंसाली डिपो से मुजफ्फरनगर के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बसें प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक बहलना चौक से संचालित होंगी। रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक ही बसों को शहर क्षेत्र में प्रवेश एवं संचालन की अनुमति होगी। यह व्यवस्था दिन के व्यस्त समय में शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात दबाव कम करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रोडवेज बसें महावीर चौक एवं जीआईसी मैदान तक न तो कोई सवारी उतारेंगी और न ही बैठाएंगी। सभी बसों को जानसठ पुल के नीचे निर्धारित एवं उपयुक्त स्थान पर ही यात्रियों को उतारने और बैठाने के निर्देश दिए गए हैं, बशर्ते कि मार्ग अवरुद्ध न हो। बैठक में यह भी अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी बस चालक एवं संबंधित विभाग पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके। प्रशासन का संकल्प जन सामान्य की सुरक्षा है। इन निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन से शहरवासियों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह, नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, सहायक रोडवेज प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा तथा यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मानसिक रूप से अक्षम नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  कानपुर में महिला से छेड़खानी करने वाला कॉन्स्टेबल सस्पेंड, पीड़िता ने बहादुरी से पकड़वाया

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में भीषण धमाका: मकान मलबे में तब्दील, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौतवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  ईओ के फर्जी साइन प्रकरण में मंडलायुक्त से शिकायतपुरकाजी कस्बे

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »