आज़म खान ने जेल में जहर देने की कोशिश का आरोप लगाया, शाहिद सिद्दीकी ने किया दावा

सीतापुर जेल से रिहाई के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान इस समय दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में उनकी मुलाकात पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार शाहिद सिद्दीकी से हुई। मुलाकात के बाद शाहिद ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला दावा किया।

 

 

 

शाहिद सिद्दीकी ने फेसबुक पर आज़म खान से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि बातचीत में आज़म ने बताया—जेल में रहते हुए उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को धीरे-धीरे असर करने वाला ज़हर (स्लो पॉइज़न) देने की कोशिश की गई। जैसे ही उन्हें शक हुआ, उन्होंने जेल का खाना खाना छोड़कर खुद खाना बनाना शुरू कर दिया।

आज़म खान का मानना है कि उन्हें भी वैसा ही नुकसान पहुँचाने की योजना बनाई गई, जैसा कि बसपा नेता मुख्तार अंसारी के साथ हुआ था। शाहिद के मुताबिक, जेल की तन्हाई बैरक में रखे जाने के दौरान आज़म खान की हालत बिगड़ गई थी—उनके पैर सुन्न पड़ने लगे और छोटी सी बैरक में चलना भी मुश्किल हो गया।

शाहिद सिद्दीकी ने मीडिया से बातचीत में भी यही बातें दोहराईं। उनका कहना है कि आज़म ने साफ तौर पर कहा कि वह, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटा अब्दुल्ला आज़म, तीनों ही भाजपा के निशाने पर हैं और परिवार को खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

हालांकि, अब तक न तो आज़म खान और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने मीडिया के सामने इस तरह का आरोप सीधे तौर पर लगाया है। लेकिन जेल में प्रताड़ना मिलने की बात वह पहले भी कई बार जता चुके हैं।

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »