लखनऊ- भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैदान में मात देकर 9वीं बार एशिया कप पर अपना कब्जा जमाया। टीम की इस उपलब्धि पर सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव और यूपी पुलिस ने अपने-अपने अंदाज में भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैदान में धूल चटाकर एशिया कप अपने नाम किया। भारत की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘चाहे कोई भी मैदान हो, भारत हमेशा विजयी रहेगा… भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को हार्दिक बधाई’। अंत में उन्होंने जय हिंद लिखा। वहीं सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘एकता ही जीत की नींव है। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी एकजुट खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और देशवासियों को एशिया कप जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं’। इसके अलावा यूपी पुलिस ने भी पाक को धूल चटाने पर टीम इंडिया की सराहना की। एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि, ‘दशहरे की जीत से लेकर दिवाली की चमक तक, आतिशबाजी जल्दी शुरू हो जाती है, टीम इंडिया एशिया कप जीतती है, दिलों और स्कोरबोर्ड को समान रूप से रोशन करती है’

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका
गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: कैराना सांसद इकरा हसन बोलीं: मंदिर तोड़ना अस्वीकार्य, नफरत फैलाने वालों को नहीं छोड़ूंगीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी





