वाद की विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग 

सहारनपुर । वाद की विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से मिला और उन्हें एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

तहसील नकुड़ के थाना रामपुर मनिहारान के सिंहखेड़ा निवासी दीपक शर्मा पुत्र पूरण शर्मा ने शिकायती पत्र में कहा कि उसकी भतीजी के साथ अश्लील हरकते करते हुए गाली गलौच व मारपीट करने तथा तमंचे से फायरिंग करने के संबंध में विपक्षी के विरुद्ध मामला पंजीकृत हुआ था, विवेचना अधिकारी ने जो विपक्षी के खिलाफ धाराएं डाली है उससे वो संतुष्ट नहीं हैं। पीड़ित ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा कि उसके वाद की विवेचना किसी अन्य अधिकारी से करायी जाए ताकि उसे न्याय मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में भाकियू भानू की बैठक, किसान समस्याओं पर मंथन
Share This Article