सिविल कोर्ट में भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास से मनाई

सहारनपुर । सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा सिविल कोर्ट में भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि निर्माण के कार्य में किसी से भेदभाव नहीं किया। सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर सीनियर अधिवक्ता बाबू विशंभर सिंह पुंडीर, अध्यक्ष राहुल त्यागी, महासचिव पालम राणा, पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता, नितिन धीमान, प्रेमचंद शर्मा, अशोक धीमान आदि अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। उधर कलेक्टट बार एसोसिएशन मे भी विश्वकर्मा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। अधिवक्ताओं ने पूजा अर्चना की और कार्यक्रम समाप्ति पर प्रशाद वितरित किया। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, पवन धीमान, अनुज धीमान, सुधीर मोहन, वीरेंद्र धीमान, नितिन धीमान, विपिन धीमन, मनोज धीमान, आदेश धीमान, जयपाल धीमान सहित अन्य अधिवक्ता मोजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में लोकेश हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
Share This Article