खनन सामग्री से लदे 11 डम्फर और एक जेसीबी समेत कुल 12 वाहनों को किया सीज

सहारनपुर । थाना मिर्जापुर पुलिस ने रात के समय चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान खनन सामग्री से लदे 11 डम्फर और एक जेसीबी समेत कुल 12 वाहनों को सीज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में थाना मिर्जापुर पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी मिर्जापुर विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गन्देवड़–हथनीकुण्ड और गन्देवड़–बादशाहीबाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खनन सामग्री लेकर गुजर रहे कई वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज और लोड की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में कई वाहनों के पास खनन सामग्री के परिवहन से संबंधित रॉयल्टी और वैध प्रपत्र नहीं मिले। इसके अलावा कुछ वाहनों में ओवरलोडिंग की स्थिति सामने आई, जबकि कई डम्फर बिना नंबर प्लेट के भी पाए गए। 11 डम्फर और जेसीबी पुलिस की कार्रवाई

इसे भी पढ़ें:  जिलाधिकारी कार्यालय परिसर की अवैध मस्जिद पर ध्वस्तीकरण और साढ़े छह करोड़ का जुर्माना बरकरार

जांच के बाद पुलिस ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 12 वाहनों को सीज कर दिया। इसके अलावा एक जेसीबी को भी सीज किया गया है। सीज किए गए सभी वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान कराएगी यूनियन: अजय बिरला
Share This Article