रक्षाबंधन पर अग्निवीर बनने को जमकर दौड़े मुजफ्फरनगर के युवा

सहारनपुर स्टेडियम में बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर और खतौली तहसील के युवाओं ने लिया हिस्सा, अग्निवीर भर्ती में 810 अभ्यर्थियों ने लगाई सफलता की दौड़

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के स्टेडियम में चल रही भारतीय सेना की अग्निवीर सैन्य भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन बहन के प्यार और दुलार को थोड़ा विश्राम देकर नौकरी के लिए मुजफ्फरनगर जनपद के युवाओं ने जमकर दौड़ लगाई।

इस दौड़ में बहनों की प्रार्थना और दुआओं से कई युवाओं के भाग्य का दरवाजा खुला और वो सफलता की रस्सी को पार कर गए। मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर और खतौली तहसील के अभ्यर्थियों में भर्ती प्रक्रिया को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवा निर्धारित समय पर भर्ती स्थल पर पहुंचे और शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश दस बदमाश गिरफ्तार

सेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जनपद का नम्बर था। इस जनपद की तीनों तहसीलों से कुल 1,150 अभ्यर्थियों को दौड़ परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1,030 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर उपस्थित हुए। अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार दौड़ पूरी करनी थी। शारीरिक दक्षता और निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आंगनबाडी केन्द्रों पर खनकेंगे पालिका के बर्तन

इस दौड़ परीक्षा में 810 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की इसके बाद शारीरिक दक्षता से संबंधित अन्य परीक्षाएं आयोजित की गईं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। सैन्य भर्ती में शामिल होने पहुंचे युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में पूरी मेहनत और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा और प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में सफल अभ्यर्थियों की अन्य निर्धारित परीक्षाएं एवं जांच पूरी की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  भगवंत मान के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने संजीव बालियान से मांगा जवाब
Share This Article