सहारनपुर । अग्निवीर भर्ती में बुलंदशहर जनपद की अनूपशहर तहसील तथा गाजियाबाद जनपद की मोदीनगर, गाजियाबाद एवं लोनी तहसील के अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की गई। इस दौरान कुल 1023 अभ्यर्थियों को रनिंग के लिए बुलाया गया, जिसमें से 880 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। रनिंग परीक्षा में 665 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की।
भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। इसमें बुलंदशहर और गाजियाबाद जिले के 880 अभ्यर्थी शामिल हुए। भर्ती के लिए 1,023 युवाओं को रनिंग परीक्षा के लिए बुलाया गया था, लेकिन 880
अभ्यर्थी ही निर्धारित समय पर पहुंचे। सुबह 7 बजे शुरू हुई दौड़ में युवाओं ने सेना में भर्ती होने के लिए अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। रनिंग परीक्षा में 665 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 215 युवा निर्धारित मानक पूरा नहीं कर सके। सफल अभ्यर्थियों के लिए अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण का रास्ता साफ हो गया है। आगे उनकी अन्य शारीरिक और जरूरी जांच निर्धारित मानकों के मुताबिक की जाएगी। भर्ती रैली के दौरान स्टेडियम में सेना के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। भर्ती प्रक्रिया में बुलंदशहर जिले की अनूपशहर तहसील के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं गाजियाबाद जिले की मोदीनगर, गाजियाबाद और लोनी तहसील के युवा भी भर्ती रैली में शामिल हुए। कुल 1,023 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। इनमें से 880 ने स्टेडियम पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच के लिए रनिंग परीक्षा कराई गई।
