मुजफ्फरनगर से पांच थानेदारों सहित छह पुलिस अफसरों का तबादला

भोपा, बुढ़ाना, रतनपुरी और शहर कोतवाली समेत कई थानों के प्रभारियों का स्थानांतरण होने से विभाग में हलचल

सहारनपुर और शामली भेजे गए इंस्पेक्टर, नए कप्तान के साथ जिले में जल्द दिखाई देगी नए थानेदारों की टीम

मुजफ्फरनगर। जिले के पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। शासन स्तर से जारी स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत कई इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों को गैर जनपद भेजा गया है। भोपा, बुढ़ाना, रतनपुरी, शहर कोतवाली और चरथावल समेत कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों का भी दूसरे जिलों में स्थानांतरण हुआ है। इन तबादलों के बाद जिले के थानों में नई तैनाती को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्रकरण: रालोद नेता ने मांगेराम त्यागी व दो साथियों पर दर्ज कराया मुकदमा

मिली जानकारी के अनुसार, भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार का सहारनपुर स्थानांतरण किया गया है। बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू अत्रि को भी सहारनपुर भेजा गया है। वहीं रतनपुरी थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान का शामली तबादला हुआ है। मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा को भी शामली स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह और एसएसपी के पीआरओ जसवीर सिंह का भी सहारनपुर स्थानांतरण हुआ है। चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया को भी सहारनपुर भेजा गया है। लगातार हो रहे इन स्थानांतरणों से जिले के कई थानों और पुलिस कार्यालयों में नए अधिकारियों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद हरेंद्र मलिक कपसाड़ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले

पहले भी कई थाना प्रभारियों का हो चुका है तबादला, रिलीव का इंतजार

इससे पहले तितावी, शाहपुर और मीरापुर थानों के प्रभारियों का भी गैर जनपद स्थानांतरण किया जा चुका है। हालांकि संबंधित अधिकारियों को अभी जिले से कार्यमुक्त नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन अधिकारियों को भी जल्द रिलीव किया जा सकता है। पुलिस विभाग में हो रहे लगातार फेरबदल के बीच अब जिले में नए थाना प्रभारियों की तैनाती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई अन्य इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर भी गैर जनपद स्थानांतरण की प्रक्रिया में बताए जा रहे हैं। नए पुलिस कप्तान आईपीएस सूरज कुमार राय के साथ जिले में नए थानेदारों की एक नई टीम दिखाई देने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में थानों की कमान संभालने वाले अधिकारियों के नामों को लेकर पुलिस महकमे में उत्सुकता बनी हुई है। यह चर्चा सूरज कुमार के चार्ज संभालने के साथ ही शुरू हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के 149 निर्माण कार्यों के टैण्डर निरस्त
Share This Article