मुजफ्फरनगर-अग्निवीर भर्ती में शुक्रवार को आखिरी दौड़

अग्निवीर क्लर्क एवं स्टोर कीपर पदों पर भर्ती में सभी 13 जिलों के चयनित 1073 अभ्यर्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

मुजफ्फरनगर। भारतीय थल सेना में अग्निपथ योजना के अन्तर्गत अग्निवीर सैन्य भर्ती अब सिमट रही है। शुक्रवार को इस भर्ती के लिए अखिरी शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन कराने की तैयारी है। इससे पहले गुरूवार को सभी 13 जनपदों के अभ्यर्थियों ने अग्निवीर तकनीकी और ट्रैडमैन के पदों के लिए अपनी शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें दौड़ के पहले पड़ाव पर ही काफी संख्या में अभ्यर्थी विफल नजर आये।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश मैदान में 22 अगस्त से चल रही सैन्य भर्ती का अब अंतिम दौर है। शुक्रवार को यह भर्ती रैली पूर्ण हो रही है। गुरूवार की सुबह अग्निवीर ट्रेडमैन और अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए सैन्य भर्ती प्रक्रिया के तहत गुरूवार को एआरओ मेरठ क्षेत्र के सभी 13 जिलों के अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के विभिन्न पड़ाव पर खुद को साबित करने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री नरेंद्र कश्यप ने चरथावल क्षेत्र को दी विकास की सौगात

एआरओ मेरठ के भर्ती निदेशक कर्नल सत्यजीत बेबले के अनुसार गुरूवार को भारतीय थल सेना की अग्निपथ योजना के अन्तर्गत अग्निवीर सैनिक बनने के लिए अग्निवीर तकनीकी पद के लिए जनपद बागपत, बिजनौर, मेरठ और मुरादाबाद, अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास के लिए जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और अमरोहा तथा अग्निवीर ट्रेडमैन दसवीं पास के लिए जनपद रामपुर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के अभ्यर्थियों को चयनित किया गया था। इसमें लिखित परीक्षा के उपरांत 13 जनपदों से 1157 अभ्यर्थी चयनित हुए और इनको गुरूवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर स्टेडियम में आमंत्रित किया गया था। सुबह मौसम खुला रहने के कारण दौड़ आदि प्रक्रिया पूर्ण कराने में सैन्य अफसरों को भी राहत मिली। 13 जनपदों के अभ्यर्थियों के द्वारा दौड़ के बाद सफलता मिलने पर अन्य शारीरिक दक्षता के लिए तय परीक्षाओं में प्रतिभाग किया गया। इसके बाद पांच सितंबर शुक्रवार को अग्निवीर क्लर्क एवं स्टोर कीपर पदों पर भर्ती होगी, जिसमें सभी 13 जिलों के चयनित 1073 अभ्यर्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इन अभ्यर्थियों का गुरूवार दोपहर बाद से ही भर्ती स्थल पर आगमन शुरू हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  कादिर की खातिर पुलिस की पिस्टल के आगे डटने वाली महिलाओं को मिला ईनाम

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अवैध रूप से बिजली की लाइन बिछाने पर

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  कुत्ते के काटने से किशोर की मौत, परिजनों में र्कोीरामबुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में

Read More »