जनसेवा केन्द्र संचालक चोरी के वाहन बेचने के लिए बनाता था फर्जी दस्तावेज

इससे पहले चोरी की घटनाओं में लिप्त उसके साथी दीपक, कपिल और सन्नी को 24 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले जनसेवा केन्द्र संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के वाहनों के गिरोह से मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाता था और उन्हें बेचने में सहयोग करता था। पुलिस ने आरोपी को एक लैपटॉप और प्रिंटर सहित दबोचा है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा के अनुसार, नई मंडी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कूकड़ा जौली रोड स्थित पीएनबी जनसेवा केन्द्र पर चोरी के वाहनों की बिक्री के लिए फर्जी आधार तैयार किए जा रहे हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जनसेवा केन्द्र से प्रकाश उर्फ चिराग उर्फ बेबी निवासी भरतिया कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लैपटॉप और प्रिंटर भी बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इससे पहले चोरी की घटनाओं में लिप्त उसके साथी दीपक, कपिल और सन्नी को 24 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रकाश ने पूछताछ में बताया कि वह पीएनबी जनसेवा केन्द्र चलाता है। उसकी दोस्ती दीपक, कपिल और सन्नी से लंबे समय से है। ये तीनों विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। वाहन स्वामी का नाम और पता आरटीओ ऐप से पता लगाकर वह उनके नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इन लोगों के पते पर अपने साथियों की फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड वाहनों के स्वामियों के नाम से तैयार करता था। इसके बाद उसके गिरोह के दूसरे साथी चोरी की मोटरसाइकिलों को फर्जी दस्तावेज दिखाकर लोगों को बेचते थे, जिसमें प्रकाश को भी अच्छा पैसा मिलता था। चोरों के द्वारा चोरी की गई कई बाइकें फर्जी आधार कार्ड पर ही तैयार दस्तावेजों के जरिये अन्य लोगों को बेची गई थीं। उन्होंने बताया कि दीपक, कपिल और सन्नी की गिरफ्तारी के बाद से प्रकाश फरार चल रहा था। नई मंडी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और वहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में कारागार भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह और समय सिंह, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में चोरी-छुपे मीट का हो रहा विक्रय

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »