रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिल्वरटन पैंथर्स की टीम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी और निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर केवल 110 रन ही बना पाई। टीम की ओर से शुभ पंवार ने 27 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया, जबकि इसरार खान ने 21 और विशांक चौधरी ने 17 रन जोड़े।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटा

सिल्वरटन टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी में परवीन कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। दिग्विजय सिंह और यश गर्ग ने भी प्रभावी गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल कर पैंथर्स की बल्लेबाजी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। 111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्वरटन टाइगर्स की शुरुआत संतुलित रही। टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल 13.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। रितुराज शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए, जबकि शिवम चौधरी ने 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर जीत की नींव मजबूत की।
मैच में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए रितुराज शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वहीं शानदार प्रदर्शन के लिए शुभ पंवार को मुकाबले का जुझारू खिलाड़ी चुना गया। मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उद्योगपति राजेश जैन, राजीव जैन, संजीव जैन और ऋषभ जैन ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और दोनों टीमों के प्रदर्शन की सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  बागपत प्रेम प्रसंग हत्या: युवती की गोली मारकर हत्या, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »