PAPERLESS WORK-शिवरात्रि से पहले कलेक्ट्रेट में पेपर लेस होगा कामकाज

मुजफ्फरनगर। सरकारी कार्यालयों को पेपर लेस वर्क से जोड़ने के लिए सरकार के दिशा निर्देश पर जिले में भी अमल शुरू कर दिया गया है। जनपद में कलेक्ट्रेट और सीडीओ कार्यालय में सबसे पहले पेपरलेस वर्किंग को लागू करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए आज मीटिंग कर शिवरात्रि से पहले ही इसे लागू करने की जानकारी दी गई।

योगी सरकार की पहल पर जिला पंचायत सभागार में एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों की बैठक लेते हुए स्पष्ट किया कि अब आगे से जो काम पेपर पर और फाइलों में होता है वह लैपटाप और कंप्यूटर पर होगा। इस दौरान जो भी कार्रवाई होगी, वह पेपर लेस होगी। किसी भी रूप में कलेक्ट्रेट के पटलों पर कोई भी कार्य पेपर के सहारे नहीं किया जायेगा। पेपर का कोई भी प्रयोग प्रशासनिक कर्मचारी अब नहीं करेंगे और यह जो आज बैठक की जा रही है सभी कर्मचारियों के लिए पेपरलेस करने की योजना की जानकादी देने के लिए की जा रही है। यह सबसे पहले मुजफ्फरनगर में कलेक्ट्रेट और सीडीओ कार्यालय विकास भवन में लागू होगी। इन दो विभागों में कर्मचारी अब बिना पेपर के कार्य करेंगे जो सब कुछ ऑनलाइन सिस्टम कंप्यूटर पर होगा। पर्यावरण को बचाने के लिए शासन प्रशासन ने यह है निर्णय लिया है कि सभी कर्मचारी अब पेपर लेस कार्य किया करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  नए साल के पहले दिन दो परिवारों पर टूटा कहर, हादसे में दो दोस्तों की मौत

एडीएम फाइनेंस गजेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा 16 जुलाई से पूरा कलेक्ट्रेट और विकास भवन पेपरलेस करने की योजना हे जिसका उच्च अधिकारी शुभारंभ करेंगे जिसके लिए हम लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है। आज कर्मचारियों को बैठक में दिशा निर्देश दिए गए हैं और जल्दी ही कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी शुरू हो जाएगी। इसके बाद कर्मचारी पेपरलेस कार्य विभागों में कर सकेंगे। बैठक में कलेक्ट्रेट के सभी संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मूलचंद रिसोर्ट में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का यादगार अभिनंदन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *