देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’

मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की ।

इसे भी पढ़ें:  काशी में एक लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर

इस अवसर पर उन्होंने गोवंशों की सेवा की और उन्हें हरा चारा और गुड़ भी खिलाया। इस अवसर पर काउ सेंचुरी की संचालन समिति व स्टाफ ने मिल्ककेक कटवा कर ,पटका,बुके व पगड़ी पहना कर उनके दीर्घायू होने व इसी प्रकार समाजसेवा करते रहने की मंगल कामना की । एम्ब्रियो ट्रांसप्लांट से सर्वप्रथम पैदा हुए डॉ संजीव बालियान के प्रिय जुड़वा बछडे हीरा और मोती के साथ उनका चित्र भी उन्हें भेट किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एसआईआर में लापरवाही, मताधिकार से कर देगी वंचितः मीनाक्षी स्वरूप

इस अवसर पर श्री गोवर्धन गो सेवा समिति के कुश पुरी, विपुल भटनागर अध्यक्ष, अंकित सिंघल सचिव, मुख्य ट्रस्टी उद्यमी समाज सेवी भीम कंसल, राकेश बिंदल, रघुराज गर्ग गौरव स्वरूप,अमित वसुन्धरा, सचिन राणा वेदांता, अनिल आर्य, सुशील अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, गन्ना समिति तितावी के अध्यक्ष शंकरसिंह भोला, सत्य प्रकाश रेशु,अर्जुन सिंह,डॉ शुभम आर्य,बुढ़ाना गन्ना समिति के चेयरमैन निर्मल सहरावत, रोहाना गन्ना समिति के चेयरमैन अनिल त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी , मनोज शर्मा,हरेंद्र शर्मा अमित राठी, जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी , काउंसेंचुरी के चिकित्सक डॉ राजन, डॉ विजय ,मोंटी सैनी परविंदर ,अंकित तिवारी आदि स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में मारे गए लखटकिया बदमाश गलकटा की मजिस्ट्रियल जांच शुरू
Share This Article