स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं हुईं। शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से दावा किया जा रहा है कि जांच में उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

मेडिकल परीक्षण को लेकर अलग-अलग दावे

तेज प्रताप सप्रू अस्पताल बेली में दोनों का मेडिकल परीक्षण कराए जाने की बात कही गई है। दावा किया गया है कि दो डॉक्टरों के पैनल ने जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि की है और जांच अधिकारी को रिपोर्ट शुक्रवार को सौंपी जाएगी। हालांकि अस्पताल सूत्रों का कहना है कि यहां यौन उत्पीड़न से संबंधित परीक्षण नहीं किया गया। अस्पताल में बच्चों का एक्सरे और दांतों की जांच कर उनकी सही उम्र का निर्धारण किया गया है।

अन्य लोगों पर भी आरोप, वीडियो-फोटो होने का दावा

एफआईआर दर्ज कराने वाले एक जाने-माने धर्मगुरु के शिष्य ने कई अन्य सफेदपोश लोगों पर भी इस अपराध में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि करीब 20 बच्चों का यौन शोषण किया गया। उन्होंने लैपटॉप में नाबालिगों से जुड़े वीडियो और फोटो होने का दावा भी किया। आरोप यह भी लगाया गया कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में विद्यामठ सहित अन्य स्थानों पर भी घटनाएं हुईं। प्रतापगढ़ में पढ़ाई के दौरान भी बच्चों के शोषण का आरोप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि किसी भी आश्रम में जाने से पहले साजिश के तहत बच्चों को वीआईपी के सामने पेश किया जाता था। पीड़ितों में करीब 20 युवक-युवतियां शामिल बताए गए हैं। साथ ही आलीशान भवन और स्विमिंग पूल के सबूत मिटाने का भी आरोप लगाया गया है। एक बड़े नेता पर माघ मेला में अविमुक्तेश्वरानंद को धरने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कॉल डिटेल होने का दावा किया गया है। एफआईआर में नामजद लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें:  TIME BOMB-कोतवाली पहुंचे डीआईजी, शातिर जावेद से की पूछताछ

दोनों नाबालिगों के बयान दर्ज

दूसरी ओर पुलिस ने दूसरे नाबालिग बालक का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया है। एसीपी झूंसी विमल कुमार मिश्र टीम के साथ गंगापार स्थित एक अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों की पैनल टीम ने प्रक्रिया पूरी की। पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। दोनों नाबालिगों को न्यायालय में पेश कर उनके बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक टीम जल्द स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मठ में जाकर पूछताछ करेगी।अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां अदालत में मेडिकल रिपोर्ट, दर्ज बयानों और एफआईआर से जुड़े तथ्यों पर बहस होने की संभावना है।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  27 अपै्रल को लखनऊ में जुटेंगे व्यापारीः कृष्ण गोपालकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  एमएलसी वंदना वर्मा ने शुकतीर्थ गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियानपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »