अस्पताल में नर्स का कत्ल

संत कबीर नगर। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली इलाके के टेमा रहमत स्थित संस हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में काम करने वाली नर्स की अस्पताल में हत्या कर दी गई। उसके गले में तीन जगह खरोंच के निशान मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में गले की तीन हड्डियां टूटी मिली हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर संचालक रामजी राव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं सीएमओ के निर्देश पर टीम ने अस्पताल सील कर दिया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पहुरा गांव के निवासी एक शख्स की पोती 24 वर्षीय युवती खलीलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित निजी अस्पताल में नर्स थी। सोमवार रात में 11 बजे उसने मां को फोन करके बताया कि हॉस्पिटल में ही रुकेगी और सुबह घर आएगी।

मंगलवार सुबह सात बजे तक ममता जब कमरे से बाहर नहीं निकली तो पड़ोस के कमरे के लोग पहुंचे। कमरे में कुंडी नहीं लगी थी। दरवाजा खोला गया नर्स बेसुध मिली। गले पर तीन जगह खरोंच के निशान दिखे। इसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचे परिजन हंगामा करने लगे।

हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। हंगामे की जानकारी पर सीओ, एएसपी सुशील सिंह तथा मौके पर पहुंच गए। दोपहर में एसपी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रामजी राव के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अस्पताल के संचालक रामजी राव का कहना है कि नर्स की किडनी में पांच माह से पथरी थी। उसकी दवा चल रही थी। रात में उसको दर्द हुआ तो इंजेक्शन और दवा दी गई। इसके बाद वह जाकर सो गई। सुबह जब वह देर तक नहीं उठी तो जाकर देखा गया। उसकी सांस नहीं चल रही थी। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। संतकबीरनगर की कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत के अस्पताल में हुई स्टाफ नर्स की मौत के मामले में परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत दम घुटने से हुई है। उसे गला दबाकर मारा गया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस और अस्पताल के डॉक्टर कुछ भी नहीं बता रहे हैं मगर उन्हें वहां के स्टाफ से जानकारियां मिली हैं। उधर डॉक्टरों की टीम ने वेजाइनल स्वाब का नमूना भी लिया है। इसे यह जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला को भेजा जाएगा। नर्स का पोस्टमार्टम चार चिकित्सकों के पैनल ने किया है। इस पैनल में दो विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों को भी शामिल किया गया था। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। इसके साथ ही कुछ अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी परामर्श लिया गया है। पुलिस देर रात तक इस मामले में कुछ भी बताने से बचती रही। परिवार वालों ने बताया कि उन्हें अस्पताल और पुलिस से कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नेशनल कान्फ्रेंस पिड-एंडोकान 2024 का आयोजन

अस्पताल सील के समय भर्ती थे चार मरीज, दूसरे अस्पताल भेजे गए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिस समय अस्पताल सील किया। उस समय अस्पताल में करीब चार मरीज भर्ती थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन्हें दूसरे अस्पताल में भिजवाया है। सूत्रों के अनुसार सरकारी चिकित्सक भी इस अस्पताल में ड्यूटी देते थे। इन चिकित्सकों की बदौलत यह अस्पताल चलता था। पुलिस इस बात का भी पता कर रही है कि रात में कोई डॉक्टर मरीज देखने अस्पताल आया या नहीं। अस्पताल में मरीजों के साथ ही सोमवार को रात में तैनात सभी कर्मियों का ब्यौरा भी पुलिस जुटा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो उस समय रात में कमरे की तरफ कोई आता नहीं दिख रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस कमरे में नर्स सोई थी। उस कमरे का दरवाजा हॉल से खुलता है। हॉल से छत पर जाने को एक सीढ़ी लगी है। तो अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्यारा कहीं कमरे में हॉल में लगी सीढ़ी के रास्ते तो नहीं आया। पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अस्पताल में सोमवार रात करीब चार मरीज भर्ती थे। इन्हें देखने के लिए रात में उसके साथ एक और नर्स मौजूद थी। पुलिस उस नर्स से भी पूछताछ की है। पुलिस ने अस्पताल के संचालक रामजी राव (37) जो चंगेरा मंगेरा का निवासी है, उसे एहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि वह सेमरियांवा क्षेत्र के सालेहपुर गांव के सिंघोरवा दीगर गांव में किराये के मकान में क्लीनिक चलाया करता था। वर्ष 2018 में उसने टेमारहमत में अलग-अलग स्थानों पर अपने अस्पताल का संचालन कर रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया। वह इस डीवीआर की पूरी तरह से छानबीन की जाएगी कि रात के समय अस्पताल में कौन आया था। साथ ही साथ अन्य चीजों को भी खंगाला जाएगा। मृत युवती की मां बताती हैं कि उनके चार बच्चों में वो सबसे बड़ी थी। उसके पिता बाहर रहते हैं। घर पर उसके बाबा रहते हैं। वह काफी कर्मठ थी और अपने पैरों पर खड़े होना चाहती थी। बताया जाता है कि युवती पिछले 13 माह से इस अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट और स्टाफ नर्स दोनों काम देखती थी। पिछले दो माह से उसने अपना ड्यूटी का टाइम बदल लिया था। रात में ड्यूटी करती थी और अस्पताल परिसर में ही रहती थी। सप्ताह में एक बार ही घर जाती थी। उसने अपनी मां को सोमवार की रात में फोन करके बताया था कि मंगलवार को घर आएगी। जिस मकान में अस्पताल का संचालन किया जाता है, वह मकान टेमा रहमत के निवासी कमलुद्दीन चौधरी का है। उनका परिवार पहले मुंबई रहता था। 15 दिन पहले ही उनके परिवार के लोग बाहर से आए हैं। वह इसी अस्पताल परिसर के एक हिस्से में परिवार के साथ शिफ्ट हुए हैं। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल के द्वारा किया गया। तीन चिकित्सकों के पैनल ने इसका पोस्टमार्टम किया और वीडियो कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी को भी चेक किया गया तथा उसकी डीवीआर सुरक्षित रख ली गई है। संचालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  डकैतों ने चलाई गोली-पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, दूसरा साथी गिरफ्तार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के 218 निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, फर्जी दस्तावेजों के आरोपवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार ने बाइक सवारों को मारी

Read More »