सर्वखाप पंचायत पर गठवाला के धर्मेन्द्र की ‘अंताक्षरी’ से खलबली

ऐतिहासिक गांव सौरम भी सातवीं सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत के आयोजन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर किया कटाक्ष

मुजफ्फरनगर। ऐतिहासिक गांव सौरम में हाल ही में आयोजित हुई सातवीं सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत के समापन के बाद भी विवादों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। जहां एक ओर पंचायत के 11 सामाजिक सुधार प्रस्ताव चर्चा में रहे, वहीं दूसरी ओर गठवाला खाप से जुड़े भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक की कटाक्ष भरी ‘अंताक्षरी पोस्ट’ ने सोशल मीडिया पर नया भूचाल ला दिया है। पोस्ट के बाद दोनों खापों के समर्थकों में जमकर बयानबाजी शुरू हो गई है और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शब्दों की जंग चलती नजर आ रही है।
पश्चिमी यूपी के जाट इतिहास और खाप परंपरा के प्रतीक ऐतिहासिक गांव सौरम में 15 वर्षों बाद आयोजित सातवीं सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत अब एक नए विवाद के चलते सुर्खियों में आ गई है। 16 से 18 नवंबर तक चली इस तीन दिवसीय महापंचायत में जम्मूदृकश्मीर के उपदृमुख्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह के अलावा कई मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। अंतिम दिन खाप चौधरियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर सामाजिक सुधारों पर आधारित 11 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें लिवदृइन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह के विरोध, लव मैरिज में अभिभावकीय सहमति को अनिवार्य करने, दहेज प्रथा और नशाखोरी के खिलाफ दिशा-निर्देश प्रमुख रहे।

इसे भी पढ़ें:  सपा-कांग्रेस कर रही महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ः कपिल देव

https://www.facebook.com/dharmendra.malik.167/posts/pfbid02wWRsDDMgTU3cdW9cMXgzMLKcmyVQ8CQSfAmZP4kF54D8NXmkq4T7LY7EsHV2FNVBl

इस सर्वखाप पंचायत की घोषणा होते ही इस पर विवाद की आहट सुनाई देने लगी थी। जाट समाज की प्रमुख गठवाला खाप ने इस सर्वखाप पंचायत का विरोध करते हुए इसे समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश बताया और गठवाला के बाबा चौधरी राजेन्द्र मलिक ने सार्वजनिक रूप से बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत पर कई आरोप लगाते हुए इस सर्वखाप पंचायत का गठवाला की ओर से बहिष्कार घोषित कर दिया था। फिर भी हैरानी की बात यह रही कि विरोध के बावजूद गठवाला खाप के लोग बड़ी संख्या में इस आयोजन में पहुंचे, भंडारे चलाए और विशेष शिविरों में सक्रिय रहे। इसी खींचतान ने दोनों खापों के समर्थकों के बीच गर्मागर्मी का माहौल बना दिया था।
धर्मेन्द्र मलिक की अंताक्षरी पोस्ट ने भड़काई नई आग
इस पंचायत को लेकर ठंडी पड़ी चर्चा के बीच मामला अब और गर्म हो गया, जब गठवाला खाप से जुड़े और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने फेसबुक पर तीन एरियल तस्वीरें साझा कीं। ये तस्वीरें पंचायत स्थल पर लगे भव्य टेंट और भारी भीड़ का आकलन करती नजर आ रही थीं। धर्मेन्द्र मलिक ने तस्वीरों के साथ कटाक्ष भरा कैप्शन लिखा है, जिसमें कहा गया, ‘आज की अंताक्षरी इतना भव्य टैंट, वाहनों का जमावड़ा, बताओ तो जानें, इस टैंट में कितनी कुर्सी?’ यह हल्कीदृफुल्की दिखने वाली पोस्ट खाप राजनीति के संवेदनशील माहौल में चिंगारी साबित हुई। देखते ही देखते पोस्ट पर बालियान और गठवाला खाप के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोग टिप्पणी कर एक-दूसरे पर तंज कसते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के कुछ ही घंटों में दर्जनों टिप्पणियां आने लगीं। कहीं मलिक की पोस्ट को व्यंग्य के नाम पर विवाद पैदा करने की कोशिश बताया जा रहा है, तो कहीं इसे आयोजन की वास्तविकता उजागर करने वाला तथ्य कहा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  टीबी मुक्त भारत अभियान: दौराला ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर, 38 संभावित मरीज चिन्हित

https://www.facebook.com/mohit.choudhary.1612/posts/pfbid035hBFZAuJ3Q6Bdv96yzwVfgpPk1TQQCJ6qvumiFXegNL3suutBFNf4KbRMSDBQdhl

गठवाला खाप के युवाओं ने पोस्ट का समर्थन किया तो बालियान खाप के कई समर्थक इसे खाप की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाने जैसा बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्थानीय स्तर पर भी बहस तेज हो गई है, और खापों के बुजुर्गों के बीच भी इस प्रकरण पर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे समय में जब सर्वखाप पंचायत सामाजिक सुधारों के संदेश के लिए चर्चा में होनी चाहिए थी, खापों के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ा यह उबाल संगठनात्मक एकता और आपसी विश्वास पर सवाल खड़े कर रहा है। धर्मेन्द्र मलिक की अंताक्षरी पोस्ट ने खाप राजनीति की जटिलताओं को एक बार फिर सामने ला दिया है, और आने वाले दिनों में यह विवाद किस दिशा में जाएगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। हालांकि इस पर अभी बालियान खाप और गठवाला खाप के प्रमुख लोगों की प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप के विकास विजन पर पालिका बोर्ड ने लगाई मुहर

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  सपा-कांग्रेस कर रही महिला सम्मान के साथ खिलवाड़ः

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »