मुजफ्फरनगर-भाजपा की संगठनात्मक बैठक में एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

मीरापुर विधानसभा के बीआईटी कॉलेज में क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी ने कार्यकर्ताओं को किया जागरुक और सतर्क

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने तथा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को रफ्तार देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आगामी राजनीतिक तैयारियों को नई ऊर्जा प्रदान की।
जनपद की मीरापुर विधानसभा के ग्राम कासमपुर खोला स्थित बीआईटी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक उत्साह और अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा करना तथा मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर 52 लाख का जुर्माना

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी एवं जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर संपर्क अभियान को तेज करने और चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण रणनीतियों पर गंभीर चर्चा की। क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी ने कहा कि पार्टी की मूल ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान एसआईआर में हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बूथ स्तर पर टीमों को मजबूत करते हुए नए मतदाताओं को जोड़ने और पुरानी त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है, और संगठनात्मक एकजुटता आगामी जीत का आधार बनेगी। बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लेते हुए संगठन को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में मुख्य रूप से मीरापुर से रालोद विधायक मिथलेश पाल, भाजपा एमएलसी वन्दना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेन्द्र सिंह गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख मोरना अनिल कुमार, एसआईआर विधानसभा प्रभारी अभिषेक गुर्जर, अरूण शर्मा, इन्दर सिंह कश्यप के अलावा जिले और मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  जुलूस के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहलजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक

Read More »

खतौली में जल संकटः गैस पाइपलाइन कार्य से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त

मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की नाराजगी, गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर निवासी खतौली। खतौली नगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले एक सप्ताह से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न इस संकट ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। पानी की कमी के कारण लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और श्रम दोनों

Read More »

भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जान

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जमीन बंटवारे का विवाद सोमवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में दोहरी मौत तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, पहले एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। इसके बाद गुस्से में पिता और सबसे छोटे भाई ने कथित हमलावर की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में कोहराम है। पुलिस ने पिता और छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसे

Read More »

Muzaffarnagar News : सुबह-सुबह GST की बड़ी दबिश, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा की मिल जांच के घेरे में

Muzaffarnagar News (मुजफ्फरनगर)। शहर में मंगलवार सुबह उस समय हलचल बढ़ गई, जब स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमन रोलिंग मिल में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टीम सुबह-सवेरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मिल परिसर में जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान मिल के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर निगरानी बढ़ा दी गई। अंदर काम कर रहे कर्मचारियों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई। मौके पर स्थानीय पुलिस की तैनाती के बाद परिसर के बाहर भी हलचल का माहौल बना रहा। इसे भी पढ़ें:  डीएवी इंटर कॉलेज में

Read More »