मुजफ्फरनगर पालिका को मिला नया ईओ, डॉ. प्रज्ञा सिंह चौहान का तबादला

जौनपुर नगर पालिका के ईओ पवन कुमार को सौंपी गई मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी, मुरादाबाद नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त बनीं डॉ. प्रज्ञा

मुजफ्फरनगर। शासन ने नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह चौहान का तबादला कर दिया है। उन्हें मुरादाबाद नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जौनपुर नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत पवन कुमार को मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डॉ. प्रज्ञा सिंह चौहान नगर निगम लखनऊ से प्रतिनियुक्ति पर मुजफ्फरनगर आई थीं और करीब सवा दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने नगर प्रशासन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज कराईं। शासन ने अब उन्हें पुनः नगर निगम व्यवस्था में भेजते हुए मुरादाबाद नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के रूप में तैनात किया है।

दूसरी ओर, 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी पवन कुमार अब मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद की कमान संभालेंगे। सिविल सेवा में चयन के बाद उन्होंने प्रथम श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। उन्हें सहायक नगर आयुक्त स्तर का वेतनमान प्राप्त है। मूल रूप से गोंडा जनपद के निवासी पवन कुमार ने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत एटा नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी के रूप में की थी। इसके बाद वे बहराइच, बाराबंकी तथा सहारनपुर जनपद की देवबंद नगरपालिका परिषद में भी विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। देवबंद में वो साल 2015 में तैनात रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर एनकाउंटरः हिस्ट्रीशीटर आबाद सहित दो शातिर अपराधी घायल

शनिवार को मुजफ्फरनगर में कार्यभार ग्रहण करेंगे पवन कुमार

करीब तीन वर्ष पूर्व उन्हें बाराबंकी से स्थानांतरित करते हुए जौनपुर नगर पालिका परिषद में तैनात किया गया था। जौनपुर के राजनीतिक रूप से चुनौतीपूर्ण वातावरण में उन्होंने सफलतापूर्वक कार्य करते हुए नगर विकास की विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाया। प्रशासनिक हलकों में उन्हें गंभीर, अनुशासित और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में जाना जाता है। नयन जागृति संवाददाता संग टेलीफोन पर हुई बातचीत में पवन कुमार ने बताया कि वह शनिवार को मुजफ्फरनगर में कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की नगरीय विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए सभी वर्गों के सहयोग से कार्य किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू (तोमर) ने स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों पर मोर्चा खोला

डॉ. प्रज्ञा ने स्वच्छता के पैमाने पर निखारा मुजफ्फरनगर शहर

वहीं, मुजफ्फरनगर में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. प्रज्ञा सिंह चौहान ने नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर कई उल्लेखनीय कार्यों को अंजाम दिया। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शहर के प्रमुख मार्गों से कूड़ा डालवघरों को समाप्त कराना और स्वच्छता व्यवस्था में व्यापक सुधार लाना शामिल रहा। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर की रैंकिंग सुधारने के लिए किए गए प्रयासों को भी लंबे समय तक याद किया जाएगा। अपने सौम्य व्यवहार, प्रशासनिक दक्षता और दृढ़ कार्यशैली के कारण उन्होंने नगरवासियों तथा कर्मचारियों के बीच विशेष पहचान बनाई। कई जटिल और विवादास्पद परिस्थितियों में भी उन्होंने मजबूती से प्रशासनिक निर्णय लेते हुए चुनौतियों का सामना किया। कठिन परिस्थितियों में अपनी छोटी बेटी के साथ मुजफ्फरनगर में कार्यभार संभालने वाली डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अपने कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा किया।
पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उनके पति पवन कुमार वर्तमान में कानपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके माता-पिता लखनऊ में रहते हैं, भाई चिकित्सक हैं, जबकि उनका ससुराल अयोध्या धाम में है। प्रशासनिक और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर संतुलित भूमिका निभाते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल में एक प्रभावशाली छाप छोड़ी है। मुजफ्फरनगर में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को नगर विकास और स्वच्छता अभियानों की निरंतरता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब नगरवासियों की निगाहें नए अधिशासी अधिकारी पवन कुमार पर होंगी, जिनसे शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  रामलीला टीला पर भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

Also Read This

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  BY ELECTION–मंगलवार को छह ब्लॉकों के नौ गांवों में मतदानकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों गौरव स्वरूप,

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »