गंगा घाट पर स्नान को लेकर अलर्ट दिखी फोर्स, अफसरों ने किया पैदल मार्च

श्रद्धालुओं से संवाद कर जानी कुशलक्षेम, मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने पर दिया विशेष जोर

मुजफ्फरनगर। कार्तिक मास के पावन अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत स्थित पवित्र तीर्थस्थल शुक्रताल में आयोजित कार्तिक गंगा स्नान मेला-2025 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने मुख्य स्नान घाट, पार्किंग स्थल, मार्गों, कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता और आमजन के प्रति सौम्य व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। मेला क्षेत्र में पहुंचे श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और मेला व्यवस्था को लेकर सुझाव भी प्राप्त किए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

श्रद्धालुओं ने पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर बंसल ने सफाई कर्मियों से भी बातचीत की, उनके कार्य की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही श्रद्धा का प्रथम प्रतीक है, अतः प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाए। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेई, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर, तथा क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु मनोज गंगवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो गया जिंदाः ढाई बीघा जमीन का कराया फर्जी बैनामा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ग्राम अन्ती गोलीकांड में वांछित आरोपी प्रिंस गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो गया जिंदाः ढाई बीघा जमीन का कराया फर्जी बैनामावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  खतौली महिला दिवस सम्मान समारोह में समाजसेवा करने वाली

Read More »