मुजफ्फरनगर-अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

बुढ़ाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद गुरुवार की सुबह को फिर एक हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई। लगातार हो रहे हादसों ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली में गुरुवार को एक बार फिर सड़क हादसे ने दर्दनाक मंजर पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग चंद्रभान सुबह सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शाहपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तावली और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे हादसों ने चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार की देर रात भी तावली और सांझक गांव के बीच सड़क दुर्घटना में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब एक और जान जाने से ग्रामीणों में आक्रोश के साथ-साथ भय का माहौल है। बुढ़ाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। बुजुर्ग चंद्रभान की मौत से पूरे गांव तावली में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-फैक्ट्री से लौट रहे दलित युवक की हत्या, गांव में मिला शव

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मेरठ कॉलेज पढ़ने गई युवती का अपहरण, पिता ने कराई एफआईआरसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-फैक्ट्री से लौट रहे दलित युवक की हत्या, गांव में मिला शववायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  भगवंत मान के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने संजीव

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »