भारतीय किसान यूनियन ने उत्तराखंड की सभी इकाइयाँ कीं भंग

प्रदेश प्रभारी से लेकर जिला प्रभारियों तक सभी को किया गया प्रभारमुक्त, जल्द होगी नई समिति की घोषणा

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की उत्तराखंड प्रदेश समन्वय समिति ने बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए प्रदेश प्रभारी सहित मंडल व जिलों के सभी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से प्रभारमुक्त कर दिया है। यह निर्णय उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति और समन्वय समिति के विचार-विमर्श के बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया है। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर केन्द्रीय कार्यालय की ओर से सूचना जारी कर दी है।
यूनियन के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उत्तराखंड प्रदेश से संबंधित सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से मुक्त किया जा रहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि निकट भविष्य में प्रदेश स्तर पर एक बैठक आयोजित कर संगठन की नई संरचना, जिम्मेदारियाँ और आगामी कार्यक्रमों को लेकर समिति के माध्यम से निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  खतौली श्रावणी मेले के ठेके में अनियमितताओं का आरोप, सभासद ने एसडीएम को सौंपी शिकायत

बताया गया है कि चार दिन पहले सोशल मीडिया पर भाकियू देहरादून जिला अध्यक्ष की नई नियुक्ति से संबंधित एक सूचना वायरल हुई थी, जिस पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने कड़ी आपत्ति जताई थी। राष्ट्रीय समन्वय समिति ने तत्काल इस नियुक्ति को अवैध और नियम विरुद्ध घोषित करते हुए निरस्त कर दिया था। भाकियू के शीर्ष नेतृत्व ने यह स्पष्ट किया था कि बिना अनुमोदन या संगठनात्मक प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर की गई नियुक्ति अनुशासनहीनता मानी जाएगी। इसी अनुशासन को पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और पारदर्शिता देने के लिए जल्द ही नई कमेटी गठित की जाएगी। भाकियू के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उत्तराखंड में किसान हितों के मुद्दों को सशक्त रूप से उठाने के लिए संगठनात्मक एकजुटता आवश्यक है, और यही इस कदम का प्रमुख उद्देश्य है। भाकियू की प्रदेश स्तरीय बैठक की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी, जिसमें नई कार्यकारिणी और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मोहन भागवत मेरठ बयान: जातिवाद खत्म करने का मंत्र

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  नवरात्र से नौ संदेशः महिला उत्थान को नवशक्ति यात्रा कर रही समाजसेवी ममता अग्रवालकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  अली खामेनेई की हत्या के विरोध में मुजफ्फरनगर में सड़क पर

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »