मेला देखने आये युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में मेला देखने के लिए अपने घर से आये एक युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद पूर्व प्रधान के घर के पास ले जाकर पेड़ से बांधा और पिटाई की। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर प्रकाश में आये एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो फरार आरोपी के साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि गत दिवस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग एक युवक को पेड़ से बांधने के बाद उसकी पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में भीड़ नजर आ रही थी, जिसमें से कुछ लोगों के द्वारा युवक पर हमला किया जा रहा प्रतीत हो रहा था। इस प्रकरण में अब पुलिस ने कार्यवाही की है। भोपा थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच करने पर यह प्रकरण मोरना का सामना आया है, जिसमें मोरना चौकी प्रभारी एसआई ललित राजपूत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शहर के 18 वार्डों में दूर होगी बदहाली, पालिका ने शासन से मांगा विशेष बजट

एसआई ललित ने अपनी तहरीर में बताया कि 09 अगस्त को उनको जानकारी मिली कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ लोग रस्सी के सहारे पेड़ से बांधने के बाद मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। एसआई ने बताया कि इस वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि यह घटना 07 अगस्त की है। इसमें मोरना के करहेडा रोड पर पूर्व प्रधान नाहर सिंह के घर के पास स्थित नीम के पेड़ से व्यक्ति को शाम करीब पांच बजे बांधकर पीटा गया था। इसमें वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों के नाम सामने आये। इनमेें राजा पुत्र चन्द्रवीर, कल्लू पुत्र सतपाल और करण पुत्र सोम सिंह निवासी मोरना के साथ ही कुछ अज्ञात शामिल हैं। एसआई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकमदा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बांग्लादेश के खिलाफ उमड़ा हिंदू समाज का सैलाब

एसआई ललित राजपूत ने बताया कि आरोपी राजा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके खिलाफ शांति भंग में धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई। जबकि अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। बताया कि पीड़ित व्यक्ति जानसठ का रहने वाला है और मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं, वो मेला देखने के लिए क्षेत्र में आया था। इसी बीच ग्रामीणों ने उसको घूमते हुए पकड़ लिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए युवक को पकड़ा गया था, नाम पता पूछने पर सटीक जानकारी नहीं देने पर उसको चोर समझकर लोगों ने पीट दिया, इसी बीच किसी ने मोबाइल फोन से वीडियो बना ली और उसको वायरल कर दिया था। भोपा थाना प्रभारी का कहना है कि इसमें शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी की जायेगी। इसके लिए टीम को लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बांग्लादेश के खिलाफ उमड़ा हिंदू समाज का सैलाबवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप का नया प्लान-कम्पनी बाग चार सेक्टरों में

Read More »