शहर कोतवाली में यूनियन का हंगामा, लगाए आरोप

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर कोतवाली में हंगामा करते हुए धरना दे दिया। यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि पीड़ित की बात लेकर पहुंचने पर पुलिस द्वारा अभद्रता की जाती है। धरने की जानकारी मिलने पर सीओ ने कोतवाली पहुंचकर भाकियू नेताओं का मान मनौवल करते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोपहर बाद तक भी धरना जारी रहा।

इसे भी पढ़ें:  आईपीएस अभिषेक बोले-22 जनवरी को मुजफ्फरनगर में सुरक्षा पहली प्राथमिकता

भाकियू के नगराध्यक्ष गुलबहार राव कुछ लोगों के साथ रविवार को सवेरे शहर कोतवाली में पहुंचे थे और उन्होंने दाल मंडी के एक दिव्यांग की शिकायत पर कार्यवाही करने का आग्रह पुलिस अफसर से किया। गुलबहार राव का आरोप है कि पीड़ित उनके साथ ही था, ऐसे में उसकी बात सुनने के बजाये पुलिस कर्मियों द्वारा अभद्रता की जाने लगी। कहा कि यह रवैया किसी के भी सम्मान को आघात पहुंचाने वाला है और थानों में अक्सर ही पीड़ितों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। इसी से क्षुब्ध होकर गुलबहार राव ने शीर्ष नेतृत्व की जानकारी दी और कुछ ही देर में अन्य कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गये। इसके बाद गुलबहार राव ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोतवाली परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। यहां पुलिस कर्मियों के खिलाफ यूनियन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। कुछ देर बाद सीओ सिटी राजू कुमार साव भी कोतवाली पहुंचे और यूनियन नेताओं के धरने पर जाकर उनकी समस्या को सुनकर समाधान का भरोसा दिलाते हुए धरना हटाने के लिए कहा, लेकिन भाकियू कार्यकर्ता नहीं माने और धरना जारी रखा। इसको लेकर कोतवाली परिसर में हलचल बनी रही। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ओयो होटल में हो रहे थे गलत काम, एसडीएम पहुंची और....
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *