MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटा

मुजफ्फरनगर। शहर के इंदिरा कॉलोनी में रविवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक घर में घुसे चार युवकों को चोर समझकर लोगों ने पकड़ लिया। देखते ही देखते ‘चोर-चोर’ का शोर पूरे मोहल्ले में फैल गया और मौके पर जुटी भीड़ ने चारों को लात-घूंसों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में पुलिस जांच में वे निर्दाेष निकले।

रविवार सुबह करीब 10 बजे चार युवक एक महिला के साथ इंदिरा कॉलोनी में किसी परिचित का पता पूछते हुए पहुंचे। बताया जाता है कि पते की गलतफहमी में वे सीधे एक घर में दाखिल हो गए, जहां अब वह व्यक्ति नहीं रहता था। घर के परिजनों ने अनजान चेहरों को देखकर शक जताया और तुरंत ‘चोर-चोर’ का शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। हाल ही में इलाके में चोरी की घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने किसी की बात सुने बिना युवकों पर हमला कर दिया। भीड़ ने उन्हें घेरकर लात-घूंसों व थप्पड़ों से जमकर पीटा। बचाव की गुहार लगाने पर भी किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

इसी दौरान सूचना पाकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कच्ची सड़क पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चारों युवकों को महिला के साथ हिरासत में लेकर चौकी लाया गया। वहां की गई गहन पूछताछ में पता चला कि युवक अपनी उधारी की रकम लेने आए थे और पते की गलती से गलत घर में घुस गए थे। पुलिस ने प्राथमिक जांच में आरोप सही न पाए जाने पर पीड़ित पक्ष को विश्वास में लेकर युवकों को छोड़ दिया। इस दौरान उनके शरीर पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे। पुलिस का कहना है कि शहर और देहात में चोरी की घटनाओं के डर और गुस्से में लोग खुद ‘न्याय’ करने लगते हैं, जिससे निर्दाेष भी शिकार बन जाते हैं। पुलिस लगातार अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध के बारे में तुरंत सूचना दें, लेकिन खुद कार्रवाई करने से बचें। बावजूद चेतावनियों के, ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-पंडित वैष्णो ढाबा पर ‘गोपाल’ निकला तजम्मुल

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर के लिए बीएलओ का सहयोग करें राजनीतिक दलों के बीएलएः उमेश मिश्राकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  अवैध कालोनियों पर दूसरे दिन भी गरजा निर्माण पर बुलडोजरपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »