PALIKA-रामपुरम में फंसे MI2C कंपनी के कूड़ा वाहन, टायर भी फटा

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के वाहन से खालापार में हादसे में युवक की मौत हो जाने के कारण पालिका ईओ द्वारा खालापार से बड़े कूड़ा वाहनों के आवागमन पर रोक लगाये जाने के आदेश पर अमल के दौरान वाहनों को प्लांट तक ले जाना दूभर हो गया। कंपनी के दो वाहन नये रूट से ले जाने के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पर कंपनी के दो वाहन लोगों के द्वारा रास्तों पर लगाये गये बैरियरों में फंस गये, इनमें से एक वाहन का टायर भी फट गया। अब कंपनी ने रामपुरम के गेट वाले मार्ग से वाहन ले जाने से हाथ खड़े कर दिये हैं। नया रास्ता तलाश किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  60 फीट ऊंचा झूला टूटा; कुशीनगर मेले में 30 लोग घायल, 2 बच्चों की हालत गंभीर

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने आदेश दिये थे कि कूड़ा वाहनों को खालापार के रास्ते प्लांट तक नहीं ले जाया जायेगा। बड़े कूड़ा वाहनों को प्लांट तक ले जाने के लिए रामपुरम गेट वाला मार्ग नये रूट के रूप में अपनाने पर अमल किया गया तो वहां भारी समस्या खड़ी हो गई। पालिका के साथ काम कर रही एमआईटूसी कंपनी के सेकेन्ड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार को ईओ के आदेश पर बड़े वाहनों को रामपुरम गेट वाले मार्ग से प्लांट पर ले जाने का काम किया गया। दो वाहन वहां से भेजे गये, लेकिन दोनों ही वाहन रास्ता नहीं होने के कारण फंस गये।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में SIR नोटिस पाए मतदाताओं को बड़ी राहत, अब प्रतिनिधि के जरिए भी दे सकेंगे जवाब

उन्होंने बताया कि मार्ग पर लोगों ने हाइट और साइड बैरियर लगाये हुए हैं। इस कारण बड़ा वाहन वहां से नहीं निकल सकता है। आगे प्लांट वाले रास्ते से जुड़ने के लिए इस मार्ग पर तीव्र मोड़ होने के कारण भी बड़ा वाहन नहीं जा सकता है। इसी कारण दोनों वाहनों को घंटों की मशक्कत के बाद वहां से निकाला गया। इस दौरान साइड बैरियर का लोहे का गाटर लगने के कारण एक डंपर का टायर भी फट जाने से कंपनी को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि ईओ के निर्देशानुसार सूजडू चुंगी वाला मार्ग भी इसके प्रयोग के लिए देखा जा रहा है। यदि रास्ता सही होगा तो वहां से आवागमन किया जायेगा, लेकिन फिलहाल खालापार से ही कुछ बड़े वाहनों को प्लांट तक भेजा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसों में किसान और बाइक एजेंसी कर्मचारी की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  तमंचे के बल पर दंपति को धमकाया, महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा की गई। इस दौरान जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में अनुयायी मौजूद रहे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसों में किसान और बाइक एजेंसी कर्मचारी की

Read More »