आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत के बाद 22 फैक्ट्रियों को नोटिस

मुजफ्फरनगर। आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक पीनना की शिकायतों के आधार पर हुई जांच के बाद जिले में 22 फैक्ट्रियों के खिलाफ जल और वायु प्रदूषण फैलाने के कारण नोटिस देने के साथ ही अन्य कार्यवाही की गई है। एक फैक्ट्री को लखनऊ से बंद कराने के आदेश हुए हैं तो अन्य कई फैक्ट्रियों पर पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के कारण भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है।

आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में उद्योग पर जल प्रदूषण वायु प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग के खिलाफ निम्न उद्योगों पर कारण बताओं नोटिस तथा जमाने की कार्यवाही की गई सुमित मलिक की शिकायत के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत नंबर 400133 24000274 तथा डीएम वार्ड रूम नंबर शिकायत नंबर उ्रद 02556 शिकायत के उपरांत 22 पेपर मिलो को नोटिस जारी किया गया। मेमोरियल अलनूर एक्सपोर्ट जानसठ रोड मुजफ्फरनगर का संचालन जांच पड़ताल के उपरांत जल अधिनियम के अंतर्गत जल प्रदूषण फैलाने के कारण लखनऊ से बंदी के आदेश किए गए तथा गैलेक्सी पेपर मिल लिव 9 किलोमीटर जौली रोड मुजफ्फरनगर शाकुंभरी पेपर एंड पेपर मिल्स लिमिटेड भोपा रोड मुजफ्फरनगर में प्रतिबंधित ईंधन प्लास्टिक वेस्ट का उपयोग किए जाते पाए जाने पर 10-10 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित करते हुए कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया। मै. त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड एल्को केमिकल कंपलेक्स भिक्की बिलासपुर जौली रोड मुजफ्फरनगर जल अधिनियम की धारा 33 ंके अंतर्गत कारण बताओं नोटिस 7.50000 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया गया है। मै. इंडियन पोटास लिमिटेड तितावी शुगर मिल तितावी मुजफ्फरनगर जल अधिनियम 33ं के विरु( कारण बताओं नोटिस 20 लाख 10 हजार का जुर्माना लगाया गया। मै. राना स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मेरठ रोड मुजफ्फरनगर के उद्योग की जांच पड़ताल के उपरांत बंदी के आदेश किए गए हैं। 1.25 लाख का जुर्माना वायु प्रदूषण पर भी लगाया गया।

इसे भी पढ़ें:  कचहरी में वाहन पार्किंग बना जी का जंजाल

मै. विनायक इंडस्ट्रीज जानसठ रोड मुजफ्फरनगर वायु प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग पर प्रदूषण विभाग द्वारा जांच पड़ताल के उपरांत सील किया गया तथा 1 लाख का जुर्माना भी लगाया गया। सुमित मलिक ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने उनको जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जनपद मुजफ्फरनगर में स्थापित पेपर मिल पैरोलीज प्लांट्स उद्योगों से हो रहे जल एवं वायु प्रदूषण एवं प्लास्टिक पॉलिथीन वेस्ट के प्रयोग किए जाने के संदर्भ में मुजफ्फरनगर जनपद स्थित उद्योगों का समय बंद निरीक्षण करते हुए रात्रि के समय जांच पड़ताल के उपरांत जुर्माना लगाया गया लगभग 35 कोल्हूओ पर प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग पाए जाने पर कोल्हू संचालक के विरु( सीआरपीसी की धारा 133 के अंतर्गत कार्यवाही एवं पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरूपित किए जाने हेतु संबंधित उप जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किए गए। प्रदूषण टीम के द्वारा पाई गई कमियों के आधार पर 22 पेपर मिलों उद्योगों के कारण बताओं नोटिस की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय को प्रेषित की गई थी। जनपद में पॉलीथिन प्लास्टिक वेस्ट के आगमन एवं भंडारण पर रोक लगाई जाने हेतु भंडारण स्थलों को सील किया गया। संबंधित संचालक एवं वाहन स्वामियों के विरु( लगभग 28 एफआईआर दर्ज की गई लेकिन इतनी कार्रवाई होने के पश्चात भी भंडारण निरंतर चल रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों द्वारा पन्नी कचरा जलाकर वायु प्रदूषण फैला जा रहा है तथा बिना फिल्टर किए नालों में जमीन के अंदर बोरिंग के माध्यम से जल प्रदूषण फैला जा रहा है इस पर शासन की कार्यवाही की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें:  सीमा जैन के प्रस्ताव पर पालिका कन्या विद्यालय की प्रिंसीपल निलम्बित

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  डीएम दरबार आए पिता से छूटा बेटी का हाथ, अफसरों ने मिलवायाकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात निकले डीएम को बदहाल मिले रैन बसेरेपालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने की मुख्यमंत्री योगी

Read More »